Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: एक नजर डालिए GT vs DC मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

GT vs DC (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 में आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से मात दी। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 17.3 ओवर में महज 89 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

इसके बाद 90 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर एकतरफा जीत हासिल की। इस जीत के साथ DC की टीम ने अंकतालिका में लंबी छलांग लगाई है और 9वें स्थान से छठे पायदान पर पहुंच गई है।

गुजरात टाइटंस 89 रनों पर ढेर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और सिर्फ 89 रनों पर ढेर हो गई। टीम की शुरुआत बेहद ही खराब हुई और पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। शुरुआती झटके लगने के बाद DC अंत तक उबर नहीं पाई। टीम के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। राशिद खान ने टीम के लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए। वहीं साई सुदर्शन ने 12 और राहुल तेवतिया ने 10 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और विपक्षी टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाया। मुकेश कुमार ने 2.3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स को 2-2 विकेट मिले। खलील अहमद और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट चटकाए।

दिल्ली ने दर्ज की आसान जीत

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रन रेट को बेहतर करने के उद्देश्य ने दिल्ली ने तेज शुरुआत की। हालांकि, 3 ओवर के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क (20) और पृथ्वी शॉ (7) आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक पोरेल 15 रन और शाई होप 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में ऋषभ पंत (16*) और सुमित कुमार (9*) ने टीम को जीत दिलाई।

यहां देखें GT vs DC मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

Match summary #GTvsDC …🥳 pic.twitter.com/zrFJFfDeae

— Jo Kar (@i_am_gustakh) April 17, 2024

 

#GTvsDC pic.twitter.com/JjKSjmkhYo

— Munna Badmos (@badmos42) April 17, 2024

#GTvsDC
Nehra ji without Pandya: pic.twitter.com/BTRA2nWgwu

— 🇮🇳 رومانا (@RomanaRaza) April 17, 2024

 

Gujarat Titans Struggling Against Dehli Capitals 🧐, 4 Wickets Down🔺#GTvsDC pic.twitter.com/lleIL6ZMrt

— Shekhar⚜️ (@ImShekhar18) April 17, 2024

There are levels to this game.#GTvsDC #Rishabhpant #Sanjusamson pic.twitter.com/RgEmnSaBUr

— Anurag™ (@SamsonCentral) April 17, 2024

GT run rate #GtvsDc pic.twitter.com/HUxxbXHZZH

— Sarcaster 🇮🇳 (@sarcaster_) April 17, 2024

Cricket Fans watching Rishabh pant getting MOM after long time 🙃#RishabhPant #DCvsGT #GTvsDC #NoVoteToBJP #IPL2024 @PlayGroundCorp @SenderLabs @Imaginary_Ones $XTER #Dubai #Rashid #Buttler pic.twitter.com/XWkBWcZcSI

— Aman (@Aman_inamdar_) April 17, 2024

Shubman Gill today:#GTvsDC pic.twitter.com/c7WDg0Y7MT

— Amrutaaa (@amruta_sawant03) April 17, 2024

DC fans to their bowling after expecting another drubbing #GTvsDC pic.twitter.com/3qYrzaZYg2

— Dr Shreeraj Talwadekar (@ShreerajT) April 17, 2024

😂😁
Well done @DelhiCapitals 💯👏#GTvsDC pic.twitter.com/S2MOgDOlVL

— Shivanshu Mishra (@Shivanshu_26) April 17, 2024

 

 

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ‘Mauka’ Ad का प्रोमो किया लॉन्च, आप भी देखें

Star Sports Promo IND vs PAK (Pic Source-X)आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरूआत जल्द ही होने वाली है। तमाम क्रिकेट फैंस इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर...

VIDEO: “क्या उखाड़ा है इसने जो…”- मैदान में अर्जुन तेंदुलकर ने मार्कस स्टोइनिस को दिखाए अपने तेवर

Arjun Tendulkar and Marcus Stoinis (Photo Source: X/Twitter)Arjun Tendulkar Aggression: आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला आज (17 मई) वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला...

‘मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई समस्या है’ T20 WC शेड्यूल पर अनिल कुंबले हरभजन सिंह से अलग राय रखते हैं

LONDON, ENGLAND – JUNE 01: Chairman, ICC Cricket Committee, Anil Kumble talks to the committee during the ICC Cricket Committee Meeting at Lords on June 1, 2016 in London, England....

हैदराबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ पैट कमिंस ने खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो

Pat Cummins (Pic Source-X)ऑस्ट्रेलिया और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को हैदराबाद के एक सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा...