Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND Match Prediction 5th T20I: जिम्बाब्वे बनाम भारत के बीच आज का मैच कौन जीतेगा?

ZIM vs IND (Photo Source: Getty Images)

ZIM vs IND Match Prediction 5th T20I: India और Zimbabwe के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवा 14 जून, रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के खेले गए 4 मैचों में भारत 3-1 से आगे है। ऐसे में यह मैच जिम्बाब्वे के लिए सम्मान की लड़ाई होगी। वह इस मैच में सीरीज को 2-3 से खत्म करने के इरादे से उतरेंगे तो वहीं, भारत 4-1 से मुकाबलों को खत्म करना चाहेगा।

भारत vs जिम्बाब्वे के चौथे मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे। 153 रनों का पीछा करते हुए यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल ने धुआंधार पारी खेली और 15.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल किया। जायसवाल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए वहीं, गिल ने 39 गेंदों पर 58* रनों का योगदान दिया।

भारत vs जिम्बाब्वे हेड टू हेड- टी20 (India vs Zimbabwe Head to Head In T20)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत (IND) और जिम्बाब्वे (ZIM) 12 मैचों में आमने-सामने हुए हैं। इन 12 मैचों में से भारत ने 9 मुकाबले जीते हैं जबकि जिम्बाब्वे 3 मौकों पर विजयी हुआ है।

ZIM vs IND के 5वें टी20 मैच के लिए पिच कैसी रहेगी?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है और पूरे खेल के दौरान उन्हें मदद मिलेगी। पिछले मैच में इसी पिच पर 180+ रन बने थे। ऐसे में टीमें पहले बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने की कोशिश करेंगी। तेज गेंदबाजों को सतह से कुछ मदद मिल सकती है और उछाल अहम होगा।

ZIM vs IND के 5वें टी20 मैच के लिए प्लेइंग11 कैसी रहेगी?

भारत

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे

वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), फराज अकरम, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा।

Probable Best Batsmen: ZIM vs IND 5वें टी20 मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन? 

यशस्वी जयसवाल ने पिछले मैच में आक्रामक बल्लेबाजी की थी और उनका पूरा साथ शुभमन गिल ने दिया था। जायसवाल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसलिए इस मैच में भी उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Probable Best Bowler: ZIM vs IND 5वें टी20 मैच में कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? 

वाशिंगटन सुंदर ने तीसरे टी20 मैच में चार ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट झटके थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। वह पिछले मैच में बस 1 विकेट ले पाए थे, लेकिन अब वापसी कर इस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी करते दिख सकते हैं।

ZIM vs IND Today Match Prediction, 5th T20I- आज के मैच की भविष्यवाणी: भारत जीतेगा मैच

सिनेरियो 1

भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी की

पावरप्ले स्कोर – 30-50

टोटल स्कोर – 135-160

भारत ने मैच जीता

सिनेरियो 2

जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और गेंदबाजी की

पावरप्ले स्कोर – 70-80

टोटल स्कोर. – 200-220

भारत ने मैच जीता

यह भी देखें- ZIM vs IND Match Prediction 5th T20I: जिम्बाब्वे बनाम भारत के बीच आज का मैच कौन जीतेगा?

 

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...