Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND 2nd T20: भारत ने 100 रनों से जीता मैच, अभिषेक शर्मा ने खेली शतकीय पारी 

ZIM vs IND 2nd T20: भारत ने 100 रनों से जीता मैच, अभिषेक शर्मा ने खेली शतकीय पारी 

Zimbabwe vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने 100 रनों से जीत हासिल कर ली है।

इस जीत के साथ भारत ने पहले टी20 मैच में मिली 13 रनों से हार का भी बदला ले लिया है। इस मैच को अपने नाम करने के बाद, टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। तो वहीं टीम इंडिया को जीत दिलाने में बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। अपना दूसरा ही मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा ने 100 रनों की शानदार पारी खेली, तो गायकवाड़ ने 77 रन बनाए।

जिम्बाब्वे बनाम भारत दूसरे टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो कप्तान शुभमन गिल ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वे बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। गिल 2 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कैच आउट हो गए।

लेकिन अपना दूसरा ही टी20 मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा ने तूफानी में अंदाज में 100 रनों की शतकीय पारी खेली, तो ऋतुराज गायकवाड़ 77* और रिंकू सिंह 48* रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। जिम्बाब्वे की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मुजरबानी के अलावा एक और विकेट Wellington Masakadza को मिला।

इसके बाद, जब जिम्बाब्वे भारतीय टीम से मिले 235 रनों के मजूबत टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह टीम इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे 18.4 ओवरों में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के लिए Wessly Madhevere ने 43 रनों के बेस्ट पारी खेली, तो Brian Bennett ने 26 रन बनाए।

इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। तो वहीं भारत की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मुकेश कुमार व आवेश खान को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा रवि विश्नोई को 2 और वाॅशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...