Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: तीसरे T20I के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग XI, क्या जायसवाल, सैमसन और दुबे को मिलेगा मौका??

ZIM vs IND तीसरे T20I के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग XI क्या जायसवाल सैमसन और दुबे को मिलेगा मौका

Zimbabwe vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे और भारत के बीच बुधवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। पहले मैच में 13 रनों से हार का सामना करने वाली भारतीय टीम ने दूसरे मैच में दमदार वापसी की। दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा के दमदार शतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 134 रन ही बना सकी और 100 रनों से मुकाबला हार गई। हालांकि अभिषेक के शतक लगाने के बाद भी उनकी जगह टीम में अभी पक्की नहीं है क्योंकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दूबे जैसे खिलाड़ी जिम्बाब्वे में टीम के साथ जुड़ चुके हैं। इन खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड  कप 2024 जीतने के बाद थोड़े दिन के लिए आराम दिया गया था।

यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा थे हालांकि उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला था। जिसके कारण उन्हें इस मैच में मौका दिया जा सकता है। ध्रुव जुरेल की जगह सैमसन टीम में आ सकते हैं, जबकि जायसवाल कप्तान गिल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। जायसवाल ने 17 टी20 मैचों में एक शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 161 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

अगर अभिषेक को मौका मिलता है तो वह तीसरे नंबर पर आ सकते हैं। अंतिम एकादश में जायसवाल को बी साइ सुदर्शन की जगह मिल सकती है। सुदर्शन सिर्फ पहले दो मैचों के लिए ही चुने गए थे। टी-20 वर्ल्ड  कप में प्लेइंग XI का हिस्सा रहे शिवम दुबे को भी मौका मिल सकता है।

तीसरे टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रियान पराग, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...