Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs AFG: जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान पहले टेस्ट का मैच प्रीव्यू व पिच रिपोर्ट

Zimbabwe vs Afghanistan Match Preview (Image Credit- Twitter X)

Zimbabwe vs Afghanistan Match Preview: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के बाद, अब 26 दिसंबर, गुरूवार से दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआत होने वाली है। यह मैच बुलावायो के क्वींस पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह पहला मौका होगा जब जिम्बाब्वे जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच के बाद कोई टेस्ट मैच खेलेगी। तो वहीं इस साल सितंबर में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली अफगानिस्तान टीम भी काफी लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट का कोई मैच खेलने वाली है। हालांकि, इस मैच में अनुभवी स्पिनर राशिद खान एक चैरिटी इवेंट में जाने की वजह से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। खैर, आइए देखते हैं मैच के लिए पिच रिपोर्ट व मैच प्रीव्यू:

मैच जानकारी (Match Details)

मैच
Zimbabwe vs Afghanistan, 1st Test
वेन्यू
Queens Sports Club, Bulawayo
तारीख और समय 
December 26 – 30, 2024, 1:30 pm IST
लाइ स्ट्रीमिंग और ब्राॅडकास्टिंग जानकारी 
FanCode (app and website)

ZIM vs AFG 1st Test Pitch Report

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच काफी बैलेंस है। यहां पर गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मदद मिलती हुई नजर आती है। इस हिसाब से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। साथ ही मैदान पर कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है।

ZIM vs AFG Head-to-Head Record

कुल मैच खेले
02
जिम्बाब्वे ने जीते 
01
अफगानिस्तान ने जीते 
01
टाई
00
कोई परिणाम नहीं 
00
पहली बार खेला गया मैच 
Mar 2-3, 2021
आखिरी बार खेला गया मैच 
Mar 10-14, 2021

ZIM vs AFG 1st Test Probable Playing XIs

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), बेन कुरेन, ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, जॉयलॉर्ड गम्बी, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, तदिवानाशे मारुमनी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखाइल (विकेटकीपर), रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, अजमतुल्लाह उमरजई, जहीर खान, राशिद खान, नवीद जादरान, फरीद अहमद।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...