Skip to main content

ताजा खबर

Zim Afro T10 2024 के दूसरे सीजन के लिए प्लेयर ड्राफ्ट 8 सितंबर को, इस टीम की ओर से खेलेंगे डेविड वाॅर्नर 

Zim Afro T10 2024 के दूसरे सीजन के लिए प्लेयर ड्राफ्ट 8 सितंबर को, इस टीम की ओर से खेलेंगे डेविड वाॅर्नर 

Zim Afro T10 2024 (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे का जिम एफ्रो टी10 (Zim Afro T10 2024) के दूसरे सीजन की शुरुआत 21 सितंबर से हरारे में हो रही है। तो वहीं टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए 8 सितंबर को प्लेयर ड्राफ्ट होने वाला है। इस प्लेयर ड्राफ्ट में टीमें आइकन और ग्लोबल स्टार खिलाड़ियों को चुनती हुई नजर आएंगी।

साथ ही बता दें कि इस बार कुल छह टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आएंगी। एक टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिसमें कम से कम 6 लोकल खिलाड़ियों को हर हाल में टीमों को अपने साथ जोड़ना होगा। इसके अलावा टूर्नामेंट का प्रसारण जिम एफ्रो टी10 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होने वाला है।

तो वहीं टूर्नामेंट में कुछ बड़े खिलाड़ियों की बात करें, तो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर बुलावायो ब्रेव्स जैगुआर्स की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वाॅर्नर के साथ 2016 टी20 वर्ल्ड कप जीत में कैरेबियाई टीम के हीरो रहे कार्लोस ब्रेथवेट नजर आने वाले हैं। इसके अलावा हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इंग्लैंड के डेविड मलान केपटाउन सैंप आर्मी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

जिम एफ्रो टी10 (Zim Afro T10 2024) के आगामी सीजन के लिए डायरेक्ट साइनिंग

हरारे बोल्ट्स (Harare Bolts): दसुन शनाका, जेम्स नीशम, जॉर्ज मुन्से, रिशाद हुसैन, शेहान जयसूर्या, केन्नार लुईस।

बुलावायो ब्रेव्स जैगुआर्स (Bulawayo Braves Jaguars): डेविड वाॅर्नर, कार्लोस ब्रेथवेट, निक हाॅबसन, कोर्बे हार्फ्ट।

डरबन वाॅल्ब्स (Durban Wolves): काॅलिन मुनरो, मार्क चैंपमैन, विल समीद, शरजील खान, मुहम्मद इरफान, यासिर शाह।

केपटाउन सैंप आर्मी (Cape Town Samp Army): हैदर अली, डेविड विली, डेविड मलान, गुलबदीन नायब, कैस अहमद, एडम राॅसिंगटन, शाहनवाज दहानी।

न्यूयाॅर्क स्ट्राइकर्स लोगोज (New York Strikers Lagos): ब्लेसिंग मुजरबानी, थिसारा परेरा, असिफ अली, नजीबुल्लाह जादरान, बिनुरा फर्नाडो, अखिलेश बोगूदम, ओशेन थाॅमस।

जोबर्ग बांग्ला टाइगर्स (Jo’Burg Bangla Tigers): क्रिस लिन, कुशल परेरा, चरिथ असलंका, हजरतुल्लाह जजई, ,एडम मिल्ने, ल्यूक वुड और करीन जनत।

আরো ताजा खबर

Middle East War का असर क्रिकेट पर, अब नहीं होगी 6 मैचों की ये सीरीज 

Middle East Conflict (Image Credit- Twitter X) इस समय यूएसए-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, जिसकी वजह से अन्य देशों की अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।...

11 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs PAK: बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए...

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...