Skip to main content

ताजा खबर

Yuzvendra Chahal को याद आ रहे हैं पुराने दिन, इस बार पंत पर बरसाया खूब प्यार

Yuzvendra Chahal को याद आ रहे हैं पुराने दिन, इस बार पंत पर बरसाया खूब प्यार

Yuzvendra Chahal And Pant (Photo Source: Instagram)

आए दिन सोशल मीडिया पर Yuzvendra Chahal के पोस्ट वायरल हो जाते हैं, वहींं इस बार चहल ने एक खास तस्वीर शेयर की है। जहां इस तस्वीर में स्पिनर के साथ में टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी नजर आ रहा है, दूसरी ओर युजी चहल ने इस पोस्ट का कैप्शन बड़ा ही कमाल का लिखा है।

SMAT में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं Yuzvendra Chahal

भले ही Yuzvendra Chahal को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है, लेकिन वो घरेलू क्रिकेट लगातार खेल रहे हैं। जहां चहल इन दिनों हरियाणा टीम से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं, इस दौरान उन्होंने अभी तक खेले गए मैचों में 10 विकेट अपने नाम कर लिए हैं और साथ ही SMAT में बाकी खिलाड़ियों के अलावा टीमें भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है।

Yuzvendra Chahal को याद आए वो पुराने दिन…

*टीम इंडिया के स्पिनर Yuzvendra Chahal ने एक तस्वीर की है शेयर।
*जहां इस पुरानी तस्वीर में चहल के साथ में नजर आ रहे हैं Rishabh Pant भी।
*साथ ही युजी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ऐसे ना मुझे तुम देखो।
*जिसका जवाब पंत ने भी कमेंट के जरिए दिया और लिखा- Bhaiya yaar।

Yuzvendra Chahal ने पंत के साथ ये तस्वीर शेयर की है

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

IPL ऑक्शन में दोनों खिलाड़ियों का हुई बल्ले-बल्ले

जी हां, इस बार के IPL मेगा ऑक्शन में चहल और पंत पर पैसों की जमकर बारिश हुई है, जहां इन दोनों खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों ने अपने नाम किया है। चहल को पंजाब टीम ने खरीदा है, जिसके लिए इस टीम ने 18 करोड़ की रकम खर्च कर दी है। वहीं पंत अब LSG टीम से खेलते हुए नजर आएंगे और उनको रिकॉर्ड तोड़ 27 करोड़ की रकम में खरीदा गया है। दूसरी ओर इस बार शॉ के अलावा शार्दुल ठाकुर, डेविड वॉर्नर को मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और इसे देख फैन्स काफी ज्यादा ही हैरान हुए हैं।

पंजाब टीम ने इस स्पिनर के लिए शेयर किया था खास पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

আরো ताजा खबर

जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला...

IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

Why Elevating Kieron Pollard to Head Coach Is the Perfect Move for Mumbai Indians Ahead of IPL 2027 (image via getty) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, महज तीन ओवर में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tilak Varma with Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने एक बड़ी...

NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: India defeated New Zealand by 4 wickets (image via getty) 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज...