Skip to main content

ताजा खबर

Yograj Singh in Yuvraj Singh Biopic | 3 अभिनेता जो Yograj Singh का किरदार निभा सकते हैं!

Yograj Singh in Yuvraj Singh Biopic: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। सिक्सर किंग युवराज की बायोपिक अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी। युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान हो चुका है।

2011 वर्ल्ड कप के दौरान कैंसर से जूझने के बावजूद उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही कैंसर को मात देकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले युवराज सिंह की कहानी अब T-Series ने दिखाने का जिम्मा लिया है।

इस बायोपिक का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले किया जाएगा। भूषण कुमार और रवि भागचंदका संयुक्त रूप से बायोपिक का निर्माण करेंगे। युवराज सिंह से पहले फैंस बड़े परदे पर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव की बायोपिक देख चुके हैं।

युवराज सिंह की Biopic के लिए कौन होगा हीरो?

इस बायोपिक में युवराज सिंह का किरदार कौन निभाएगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। युवराज सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन पर बायोपिक बनती है तो वह चाहते हैं कि सिद्धांत चतुवेर्दी उनका किरदार निभाएं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धांत चतुवेर्दी को इसके लिए ऑफर किया जाता है या नहीं।

Yuvraj Singh Biopic में योगराज सिंह का रोल कौन निभाएगा?

हालांकि, इस आर्टिकल में यह युवराज नहीं उनके पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) के बारे में बात करेंगे। युवी के पिता योगराज सिंह ने ही उनको क्रिकेटर बनाया है। इसलिए मेन लीड युवराज सिंह के साथ उनका कैरेक्टर भी काफी अहम है।

इस रोल के लिए हमें बेहद ही दमदार अभिनय वाले एक्टर्स की जरूरत है, क्योंकि हम सभी को पता है कि युवराज सिंह के जिंदगी में उनका कितना इम्पैकट है। हम योगराज सिंह के कैरेक्टर के लिए 3 दमदार अभिनय वाले एक्टर्स का नाम बताएंगे जो योगराज सिंह का रोल निभा सकते हैं।

युवराज सिंह बायोपिक में कौन से 3 अभिनेता योगराज सिंह का किरदार निभा सकते हैं:

3. राणा जंग बहादुर (Rana Jang Bahadur)

Yograj Singh in Yuvraj Singh Biopic | 3 अभिनेता जो Yograj Singh का किरदार निभा सकते हैं!

Rana Jung Bahadur (Source X)

राणा जंग बहादुर एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। पंजाबी होने के नाते वह इस किरदार में बखूबी ढल सकते हैं। योगराज सिंह लंबे चौड़े इंसान हैं और फिज़िकल फिटनेस को ध्यान में रखते हुए राणा जंग बहादुर उनका किरदार निभा सकते हैं। वहीं, योगराज सिंह का कैरेक्टर थोड़ा नेगेटिव भी होगा और राणा जंग बहादुर इस तरह के रोल को बखूबी निभाते हैं।

2. कुलभूषण खरबंदा (Kulbhushan Kharbanda)

Yograj Singh in Yuvraj Singh Biopic | 3 अभिनेता जो Yograj Singh का किरदार निभा सकते हैं!

Kulbhushan Kharbanda (Source X)

दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में कुलभूषण खरबंदा का नाम आता है जिन्होंने मिर्जापुर सीरीज से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। कुलभूषण खरबंदा बॉलीवुड के वरिष्ठ कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में सह कलाकार की भूमिका अदा की है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

कैरेक्टर भले ही कितना चैलेंजिंग हो कुलभूषण उस रोल को बेहद ही आसानी से निभा जाते हैं। स्पेशल आवाज, प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और कैरेक्टर में खुद को डुबोने की क्षमता की वजह से वो भारतीय सिनेमा में एक सम्मानित चेहरा बनने में कामयाब हुए हैं। इसलिए योगराज सिंह का कैरेक्टर निभाने के लिए कुलभूषण खरबंदा परफेक्ट फिट हो सकते हैं।

1. बोमन ईरानी (Boman Irani)

Yograj Singh in Yuvraj Singh Biopic | 3 अभिनेता जो Yograj Singh का किरदार निभा सकते हैं!

Boman Irani (Source X)

बॉलीवुड के सबसे स्मार्ट और 3 Idiots, Munna bhai M.B.BS., Sanju जैसे कई हिट मूवी में काम करने वाले बोमन ईरानी इस रोल (Yograj Singh in Yuvraj Singh Biopic) के लिए सबसे पहली पसंद होंगे। चाहें कैरेक्टर कैसा भी हो, बोमन ईरानी खुद को उस हिसाब से ढाल लेते हैं।

अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और कई तरह के किरदार निभाने की क्षमता के लिए मशहूर बोमन ईरानी जल्द ही इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय अभिनेता बन गए थे। ऐसे में योगराज सिंह की भूमिका में अगर कोई अभिनेता जान डाल सकता है तो वह बोमन ईरानी ही होंगे। वो योगराज के किरदार को अच्छे से निभा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

8 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की...

टीम इंडिया को मिलेगा नया स्पिन-बॉलिंग कोच, साईराज बहुतुले के टीम से जुड़ने की उम्मीद

Sairaj Bahutule Expected to Join Team India as Spin Bowling Coach (image via X) भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम घटनाक्रम में, पूर्व लेग-स्पिनर साईराज बहुतुले के टीम इंडिया के...

IPL 2026 प्लेऑफ सिनैरियो: LSG से हार के बाद टॉप-2 की दौड़ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बाहर?

IPL 2026: RCB’s playoffs scenario (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने आईपीएल 2026 अभियान में एक करारा झटका लगा, जब 7 मई को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश...

सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी से होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की तैयारी में BCCI

BCCI set to appoint Shreyas Iyer as India’s T20I captain replacing Suryakumar Yadav (image via X) खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को...