Skip to main content

ताजा खबर

Yashasvi Jaiswal से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, बल्लेबाज अब एक बड़े मैच से हुआ बाहर

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

Yashasvi Jaiswal को जब भी मौका मिलता है, वो घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला था, जहां उन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी मैच खेला था, वहीं एक बार फिर से वो रणजी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाले थे लेकिन अब इस बल्लेबाज को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से हुई है छुट्टी

कुछ दिनों पहले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जिसके लिए Yashasvi Jaiswal का भी टीम में चयन हुआ था। साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ उनका वनडे डेब्यू भी हो गया था, लेकिन फिर अचानक इस टूर्नामेंट के लिए टीम में बदलाव देखने को  मिला था। जहां यशस्वी को टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया, जिसे देख फैन्स काफी ज्यादा गुस्सा हुए थे।

Yashasvi Jaiswal से जुड़ी ये खबर आपका दिल तोड़ देगी

*17 तारीख से मुंबई और Vidarbha के बीच खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच।
*जहां इस मैच में पहले स्टार बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal खेलने वाले थे मुंबई टीम से।
*लेकिन अब इस बल्लेबाज को लेकर एक ऐसी खबर आई है जो फैन्स को निराश कर देगी।
*खबर ये आई है कि टखने में दर्द के कारण यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

एक नजर Yashasvi Jaiswal से जुड़ी अपडेट पर

🚨 NO JAISWAL IN RANJI SEMIS. 🚨

– Yashasvi Jaiswal has been ruled out of the Ranji Trophy Semi Final due to ankle pain. (Gaurav Gupta/TOI). pic.twitter.com/bbFTvdSlOg

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 16, 2025

ODI डेब्यू के बाद ये पोस्ट शेयर किया था यशस्वी ने इंस्टा पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

चैंपियंस ट्रॉफी में कब-कब अपने मैच खेलेगी टीम इंडिया?

दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है, इस दौरान पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, उसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच होगा और ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। साथ ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी, ऐसे में भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। इससे पहले साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी, जिसे पाकिस्तान टीम ने अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...