Skip to main content

ताजा खबर

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने तोड़े WTC 2023-25 के 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट को हटाकर बने नंबर 1

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने तोड़े WTC 2023-25 के 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट को हटाकर बने नंबर 1

Yashasvi Jaiswal (Source X)

Yashasvi Jaiswal overtakes Ben Duckett in terms of scoring most runs in WTC 2025 : भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से टेस्ट सीरीज शुरू हो गई है। चेन्नई में दोनों टीमें आमने-सामने हैं, बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

एक ओर जहां टीम इंडिया इस सीरीज को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर बने रहने की उम्मीद से खेल रही है वहीं, दूसरी ओर अब इंतजार शुरू हो गया कि भारत के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट को कब पछाड़ेंगे।

दरअसल, यशस्वी जायसवाल अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और अब वह नंबर 1 का स्थान हासिल करने की रेस में हैं।

Most Runs in the World Test Championship cycle 2023-25

इंग्लैंड के जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रूट 1398 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं।

भारत के यशस्वी जायसवाल इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मैच के शुरू होने से पहले बेन डकेट और यशस्वी के नाम 1028 रन थे। हालांकि, यशस्वी एक रन लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

उम्मीद है कि जायसवाल जल्द ही कुछ और रन बनाकर जो रूट से आगे निकल जाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि, यशस्वी जायसवाल ने जो रूट को एक रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया है।

WTC चक्र 2023-25 ​​में सर्वाधिक बाउंड्री (Most boundaries in WTC cycle 2023-25)

144*- यशस्वी जायसवाल
143 – जो रूट
140 – बेन डकेट

एक घंटे के अंदर भारतीय टीम को लगे तीन बड़े झटके 

भारतीय टीम को पहला झटका तब लगा, जब स्कोर महज 14 रन था। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शुबमन गिल अपना खाता भी नहीं खोल सके और आउट हो गए।

इसके बाद विराट कोहली से कुछ कमाल करने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी असफल रहे। कोहली छह गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। इन तीनों को तेज गेंदबाज हसन महमूद ने आउट किया। रिपोर्ट लिखे जाने तक यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं और उन्होंने अपना अर्धशतक जड़ दिया है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...