Skip to main content

ताजा खबर

WPL Auction 2025: कैरेबियाई ऑलराउंडर Deandra dottin आगामी सीजन में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलेंगी 

WPL Auction 2025: कैरेबियाई ऑलराउंडर Deandra dottin आगामी सीजन में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलेंगी 

Deandra Dottin (Photo Source: Twitter)

WPL Auction 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज 15 दिसंबर, रविवार को बेंगलुरू में हो रहा है। इस ऑक्शन में कुल 124 खिलाड़ियों पर बोली जारी है। तो वहीं इन खिलाड़ियों में से सभी पांच टीमें स्क्वाॅड में खाली पड़ी 19 जगहों को भरती हुई नजर आएंगी।

दूसरी ओर, इस मिनी ऑक्शन में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा दाॅतीन (Deandra dottin) सोल्ड होने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। बता दें कि मिनी ऑक्शन में इस दिग्गज ऑलराउंडर को खरीदने के लिए यूपी वाॅरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच गजब की फाइट देखने को मिली।

लेकिन अंत में गुजरात जायंट्स ने 1.7 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया। बता दें कि गुजरात ने मिनी ऑक्शन के लिए बकाया 2.7 करोड़ की राशि में आधे से ज्यादा दाॅतीन को खरीदने के लिए खर्च कर दी। देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में वह गुजरात जायंट्स के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाली हैं?

Deandra dottin के क्रिकेट करियर पर एक नजर

वेस्टइंडीज की 33 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं, तो इस साल हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उन्होंने अपने रिटायरमेंट को वापिस लेकर, प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की घोषणा की थी।

महिला क्रिकेट में खेले गए 143 वनडे मैच में अनुभवी खिलाड़ी ने 30.54 की औसत और 79.9 के स्ट्राइक रेट से कुल 3727 रन बनाए हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में खेले गए 132 मैचों में दाॅतीन ने 26.08 की औसत से कुल 2817 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ी का बेस्ट स्कोर 112* रन रहा है।

इसके अलावा गेंदबाजी में इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने वनडे 27.29 की औसत और 4.87 की इकाॅनमी से कुल 72 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में दाॅतीन ने 18.32 की औसत और 6.39 की इकाॅनमी से कुल 67 विकेट अपने नाम किए हैं।

আরো ताजा खबर

एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन

Sreesanth (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने उन पर लगाया गया तीन साल का बैन...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की रेस में कूदीं 7 फ्रेंचाइजी, KKR और RR सबसे आगे!

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter/X) इंडियन प्रीमियर लीग की अटकलों का दौर जल्दी शुरू हो गया है और यह मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के इर्द-गिर्द घूम रहा है।...

IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा!

How Much Do Umpires Get Paid For IPL Games? (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग अपनी जबरदस्त आर्थिक ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, क्योंकि यह बड़े-बड़े क्रिकेटरों...

SM Trends: 1 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच आज 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट...