Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026, DC W vs GG W: रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हराया

WPL 2026, DC W vs GG W: रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हराया

Delhi Capitals Women vs Gujarat Giants Women (Image Credit- Twitter X)

जारी महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का चौथा मैच आज 11 जनवरी, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच, नवी मुबंई की डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस नजदीकी मुकाबले में जायंट्स ने 4 रन से एक रोमांचक जीत हासिल की है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 210 रनों का लक्ष्य, दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब डीसी इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में सिर्फ 205 रन ही बना सकी। यह कैपिटल्स की जारी सीजन में लगातार दूसरी हार है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, WPL 2026 के चौथे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। इसके बाद, गुजरात जायंट्स ने सोफी डिवाइन की 42 गेंदों में 7 चौके व 8 छक्कों की मदद से खेली गई 95 रनों की पारी के दम पर 209 रन बनाए।

इसके अलावा कप्तान एश्ले गार्डनर ने 26 गेंदों में चार चौके व तीन छक्कों की मदद से 49 रनों की शानदार पारी खेली। डीसी के लिए गेंदबाजी में नंदनी शर्मा ने टूर्नामेंट की चौथी हैट्रिक लेते हुए 5 विकेट झटके। इसके अलावा शिनेल हेनरी व श्री चरणी को 2-2 विकेट मिले। साथ ही शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स से मिले 210 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह पांच विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन ही बना पाई। टीम के लिए लिजे ली ने 54 गेंदों में 86 और अंत में लाॅरा बुलफार्ट ने 38 गेंदों में 9 चौके व 3 छक्के की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रनों के जरूरत थी, लेकिन सोफी डिवाइन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए इस ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स (15) और लाॅरा बुलफार्ट को आउट कर, मैच का रुख जायंट्स की ओर मोड़ दिया।

আরো ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर के मुरीद हुए जो रूट, बोले- ‘उनके साथ तुलना होना ही सम्मान की बात’

Joe Root Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की है। टेस्ट क्रिकेट...

SM Trends: 23 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर एमआई पलटन बस की एक वीडियो को...

प्लेऑफ की जंग के बीच PBKS को बड़ा फायदा, पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं मिचेल मार्श

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में आज 23 मई को होने वाले मुकाबले से पहले मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी पंजाब किंग्स के लिए बड़ी राहत बन...

IPL 2026, Match 70: KKR बनाम DC मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी रोमांचक सीजन का लीग चरण अब समाप्ति की ओर है और नाॅकआउट मुकाबले शुरू होने वाले हैं।...