
Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Women (Image Credit- Twitter X)
महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का आखिरी लीग मैच आज 1 फरवरी, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वाॅरियर्स के बीच खेला गया। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बारे में जानकारी दें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट से जीत दर्ज करते हुए एलिमिनेटर में जगह बना ली है।
पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 122 रनों पर यूपी वाॅरियर्स को रोक दिया। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने इस टारगेट को 5 विकेट खोकर, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (34 रन, 18 गेंद) की नाबाद पारी के दम पर आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, WPL 2026 के 20वें मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर यूपी वाॅरियर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद यूपी पहले बल्लेबाजी करते हुए कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी के सामने 8 विकेट के नुकसान पर कुल 122 रन ही बना पाई।
मुकाबले में यूपी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज और कप्तान मेग लैनिंग गोल्डन डक पर शिनेल हैनरी के खिलाफ पगबाधा आउट हो गई। दीप्ति शर्मा 24 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहीं। इसके अलावा हरलीन देओल ने 3 और डिएंड्रा दाॅतीन ने 5 रन बनाकर निराश किया।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो मारिजान काप को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा शिनेल हेनरी और श्री चरणी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा युवा स्पिनर मीनू मणी के हाथ 1 सफलता लगी।
इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वाॅरियर्स से मिले 123 रनों के टारगेट को 18.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। कैपिटल्स के लिए लाॅरा बुलफार्ट ने 47 रनों की पारी खेली, तो शेफाली वर्मा ने 29 रन बनाए। इसके अलावा अंत में जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 गेंदों में 5 चौके की मदद से 34* रनों की दबाव में मैच विनिंग पारी खेली और टीम की जीत सुनिश्चित की।
4⃣ seasons 🤝 4⃣ playoffs
A victory by 5⃣ wickets as Captain Jemimah Rodrigues takes @DelhiCapitals over the line in fine fashion 🥳👏
Scorecard ▶️ https://t.co/KvgnknMN0z #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvUPW pic.twitter.com/e2Gy8ymEJl
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 1, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार
पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी
28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 28 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

