
2025 महिला प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन रविवार (15 दिसंबर) को बेंगलुरु के आईटीसी गार्डेनिया में होगी। यह नीलामी भारतीय समयानुसार अपराह्न 3:00 बजे शुरू होने वाली है। मल्लिका सागर लगातार तीसरे वर्ष नीलामीकर्ता के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने पिछली दो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन का नेतृत्व भी किया था।
2025 WPL ऑक्शन में कुल 124 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें कुल 95 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी (3 एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी) शामिल हैं। भारतीयों में 10 कैप्ड स्टार और 85 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, कुल 21 विदेशी खिलाड़ी हैं जो अपने-अपने देशों के लिए खेल चुके हैं और आठ ऐसे भी विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
स्नेह राणा सबसे हाई-प्रोफाइल भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन पर बोली लगेगी, जबकि वेस्टइंडीज की दिग्गज प्लेयरडींड्रा डोटिन और इंग्लैंड की हीथर नाइट के लिए भी कई फ्रेंचाइजी आपस में लड़ती हुई दिखेगी।
इस ऑक्शन में अधिकतम 19 खिलाड़ी ही बिकेंगे, जिसमें पांच से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं होंगे। गुजरात जायंट्स के पास सबसे बड़ा पर्स है और वह एकमात्र फ्रेंचाइजी है, जिसके पास दो विदेशी स्लॉट भरने के लिए बचे हुए हैं। इस बीच, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु केवल भारतीय खिलाड़ियों को खरीद सकती है। दो बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे कम पर्स है।
टीम
पर्स रिमेनिंग
स्लॉट बाकी
विदेशी स्लॉट बाकी
गुजरात जायंट्स
4.4 करोड़
4
2
यूपी वॉरियर्स
3.9 करोड़
3
1
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
3.25 करोड़
4
0
मुंबई इंडियंस
2.65 करोड़
4
1
दिल्ली कैपिटल्स
2.5 करोड़
4
1
यह ऑक्शन इस चक्र की आखिरी मिनी-ऑक्शन होने की संभावना है क्योंकि अगले साल मेगा ऑक्शन का आयोजन हो सकता जिसके बाद टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है और तीसरे सीजन के बाद अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। 2025 WPL फरवरी-मार्च में खेले जाने की संभावना है।
WPL Auction का समय और प्रसारण
तारीख: रविवार, 15 दिसंबर 2025
स्थान: बेंगलुरु, भारत
समय: नीलामी का आरंभ दोपहर 3 बजे होगा, जबकि प्रसारण 30 मिनट पहले शुरू होगा.
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोसिनेमा पर
टीवी प्रसारण: स्पोर्ट्स18 चैनल (SD और HD दोनों)
CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां
7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ZIM vs IND: वो 3 बदकिस्मत खिलाड़ी जिन्हें टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम

