
Pravin Tambe. (Photo Source: Twitter)
गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन के लिए प्रवीण तांबे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इससे पहले इस टीम के गेंदबाजी कोच नूशिन अल खादीर थे जिनका दो साल का अनुबंध समाप्त हो चुका है। तांबे को इंडियन प्रीमियर लीग (2014) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए हैट्रिक लेने के लिए जाना जाता है। उन्होंने मनीष पांडे, यूसुफ पठान और रयान टेन डोशेट को आउट किया और रॉयल्स ने इस मैच को 10 रन से जीता था।
इसके अलावा गुजरात को डेनियल मार्श की सेवाएं भी मिली हैं, जो इस सीजन के लिए उनके बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। इस बीच, माइकल क्लिंगर को मुख्य कोच के रूप में बरकरार रखा गया है। फ्रैंचाइज़ ने आज यानी 12 दिसंबर को प्रेस रिलीज में इस बात की घोषणा की है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक माइकल क्लिंगर ने कहा कि, ‘पिछले सीजन हमने ग्राउंड के कार्य के लिए काफी मेहनत की थी और मैं काफी उत्साहित हूं कि आगामी सीजन में भी मुझे यह महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। हमने कई टैलेंटेड खिलाड़ियों को रिटेन किया है जो आगामी सीजन में भी धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेंगे। हमारी यही मानसिकता है कि हम आगामी सीजन को अपने नाम करें। यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि गुजरात जायंट्स की कई खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की ओर से भाग लिया है और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है। आगामी सीजन को हम जरूर अपने नाम करना चाहेंगे।’
प्रवीण तांबे को मिली आगामी सीजन से पहले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए 15 दिसंबर को मिनी-नीलामी की जाएगी और उससे पहले तांबे को गुजरात ने गेंदबाजी कोच बना दिया। इस टीम का बॉलिंग कोच बनने के बाद तांबे ने कहा कि बॉलिंग कोच के तौर पर गुजरात जायंट्स से जुड़ना मेरे क्रिकेट के सफर का एक नया रोमांचक चैप्टर है। मैं खिलाड़ियों के इस प्रतिभाशाली ग्रुप के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि उनके कौशल को और निखारा जा सके जिससे कि उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सके।
बता दें कि, महिला प्रीमियर लीग के पहले दो सीजन में गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम अंक तालिका के सबसे निचले स्थान पर रही थी। हालांकि आगामी सीजन में टीम जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी। टीम के कोचिंग स्टाफ में काफी बदलाव देखने को मिला है।
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

