
WPL Champion RCB Women (Photo Source: Getty Images)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग के 2025 संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 फरवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। तीसरे संस्करण में चार शहरों – बड़ौदा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई – में कुल 22 मैच होंगे, जिसका फाइनल 15 मार्च को होगा।
इस सीजन की शुरुआत बड़ौदा के नए बने बीसीए स्टेडियम से होगी, जहां पहले 6 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद बेंगलुरु और फिर लखनऊ में मैच खेले जाएंगे, जो इस सीजन में WPL का डेब्यू वेन्यू होगा। टूर्नामेंट का अंतिम चरण मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 13 और 15 मार्च को क्रमशः एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल होंगे।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘मौजूदा चैंपियन आरसीबी का पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जहां उनका सामना पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा।’’ प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘‘टूर्नामेंट का अंतिम चरण मुंबई में होगा जिसमें प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) अंतिम दो लीग मैच और दो प्ले ऑफ मुकबालों- एलिमिनेटर (13 मार्च) और फाइनल की मेजबानी करेगा।’’
पॉइंट्स टेबल में टॉप रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के लिए एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। पिछले सत्र के प्रारूप को जारी रखते हुए प्रत्येक दिन एक ही मैच होगा।
WPL 2025 महिला प्रीमियर लीग 2025 का पूरा कार्यक्रम
तारीख
मैच
स्थान
14 फरवरी
गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू
वडोदरा
15 फरवरी
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
वडोदरा
16 फरवरी
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
वडोदरा
17 फरवरी
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू
वडोदरा
18 फरवरी
गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
वडोदरा
19 फरवरी
यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
वडोदरा
21 फरवरी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम मुंबई इंडियंस
बेंगलुरु
22 फरवरी
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
बेंगलुरु
24 फरवरी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम यूपी वॉरियर्स
बेंगलुरु
25 फरवरी
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
बेंगलुरु
26 फरवरी
मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स
बेंगलुरु
27 फरवरी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम गुजरात जायंट्स
बेंगलुरु
28 फरवरी
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
बेंगलुरु
1 मार्च
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स
बेंगलुरु
3 मार्च
यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
लखनऊ
6 मार्च
यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
लखनऊ
7 मार्च
गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
लखनऊ
8 मार्च
यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू
लखनऊ
10 मार्च
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
मुंबई
11 मार्च
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू
मुंबई
13 मार्च
एलिमिनेटर
मुंबई
15 मार्च
फाइनल
मुंबई
नोट: सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।
‘भारत हमारा दूसरा घर है’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गुलबदीन नायब का बड़ा बयान
BBL 2025-26: 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है बिग बैश लीग का 15वां सीजन, जानें कब और कहां देखें भारत में मैच?
2025 गूगल सर्च में छाने और विराट कोहली को पीछे छोड़ने पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने
IPL 2026 Auction: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दीपक हुड्डा को टारगेट कर सकती हैं ये 3 टीमें

