Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025: एशले गार्डनर ने मचाई वडोदरा में तबाही, प्रेमा रावत को जड़े लगातार तीन गगनचुंबी छक्के, आप भी देखें वीडियो

Ash Gardner (Pic Source-X)

महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस समय टूर्नामेंट का पहला मैच गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वडोदरा के कुटुंबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में तीन चौके और 8 छक्कों की मदद से 79* रनों की तूफानी पारी खेली।

एशले गार्डनर ने इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने आरसीबी की युवा स्पिनर प्रेमा रावत के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एशले गार्डनर की पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा भी की। यही नहीं आक्रामक खिलाड़ी की इस पारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर कर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया है।

यहां देखें वीडियो:

LEADING FROM THE FRONT 😍

Ash Gardner showing her class in front of her home crowd in Vadodara 🔥 #CricketTwitter #WPL2025 pic.twitter.com/VEH88UEQE4

— Female Cricket (@imfemalecricket) February 14, 2025

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रनों की जरूरत

एशले गार्डनर के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान बेहतरीन बल्लेबाज ने आठ चौके मारे। Deandra Dottin ने भी अपनी टीम के लिए 25 रनों की तूफानी पारी खेली और तीन चौके व एक छक्का जड़ा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर सिंह ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके। रेणुका सिंह ठाकुर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से एकमात्र ऐसी गेंदबाज थीं, जिन्होंने गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया हुआ था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने हैं। वडोदरा के कुटुंबी स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए काफी मदद है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास ऐसे कई आक्रामक खिलाड़ी हैं जो इस लक्ष्य का आसानी से पीछा करना चाहेंगे। बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग 2024 की विजेता टीम है।

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...