Skip to main content

ताजा खबर

Women’s World Cup 2025: फिर दिखा हैंडशेक विवाद, हरमनप्रीत और फातिमा सना ने नहीं मिलाया हाथ

Harmanpreet Kaur, Fatima Sana (Image Credit - Twitter X)
Harmanpreet Kaur, Fatima Sana (Image Credit – Twitter X)

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के छठे मैच से पहले फिर से भारत–पाकिस्तान के बीच हैंडशेक विवाद सुर्खियों में आ गया। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना आमने सामने आईं, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।

टॉस जीतने के बाद फातिमा सना ने प्रजेंटर से बातचीत की, लेकिन उसके बाद न तो टीम शीट्स आपस में बदली गईं और न ही दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। इस घटना ने एक बार फिर दोनों देशों की टीमों के बीच बढ़ते तनाव को उजागर कर दिया।

दरअसल, यह विवाद नया नहीं है। हाल ही में हुए एशिया कप 2025 में भी भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान टीम से तीनों मैचों ग्रुप स्टेज, सुपर-4 और फाइनल के दौरान हाथ मिलाने से परहेज किया था। तब कप्तान सूर्याकुमार यादव और पाक कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस और मैच के बाद भी हैंडशेक से दूरी बनाए रखी थी, जिस पर खूब विवाद हुआ और शिकायतें भी दर्ज की गईं। अब वही स्थिति महिला क्रिकेट में भी सामने आने लगी है।

टॉस जीतकर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, हम बॉलिंग करेंगे, पिच पर नमी है और शुरुआत में फायदा उठाना चाहेंगे। टीम में एक बदलाव है सदफ शमास को मौका मिला है, वह ओमैमा सोहेल की जगह खेलेंगी। हमारा आत्मविश्वास अच्छा है, उम्मीद है आज बेहतर खेल दिखाएँगे। 250 से नीचे का कोई भी स्कोर हमारे लिए चेज करना आसान होगा।

वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, हमने यहां वर्ल्ड कप से पहले अच्छी सीरीज खेली थी। टीम का माहौल अच्छा है और सभी खिलाड़ी सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतर रही हैं। एक बदलाव करना पड़ा है अमनजोत कौर बीमार हैं, उनकी जगह रेणुका ठाकुर खेलेंगी।

भारत की प्लेइंग XI

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष , दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी

पाकिस्तान की प्लेइंग XI

मुनीबा अली, सदफ शमास, सिद्रा अमीन, रमीम शमीम, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज , फातिमा सना , नतालिया परवेज, डायना बैग, नशरा संधू, सादिया इकबाल

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं प्रशांत वीर? जो बन गया आईपीएल ऑक्शन में सीएसके द्वारा खरीदा गया सबसे महंगा प्लेयर

Prashant Veer (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में भारतीय घरेलू क्रिकेट से एक नया सितारा सामने आया, जिसका नाम है प्रशांत वीर। मंगलवार शाम अबू धाबी में...

IPL 2026: कौन हैं कार्तिक शर्मा? CSK के 14.20 करोड़ के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में जाने सब कुछ

IPL 2026: Kartik Sharma (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले नीलामी में युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। 19 साल के...

आईपीएल ऑक्शन इतिहास में बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? जानिए यहां

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल ऑक्शन में हर साल खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कीमत हासिल की।...

IPL 2026 Auction: मथीशा पथिराना बने IPL इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी! KKR ने 18 करोड़ में खरीदा

IPL 2026: Matheesha Pathirana (image via getty) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिकॉर्ड ₹18 करोड़ में खरीदकर एक बड़ा बयान...