Skip to main content

ताजा खबर

Women’s world cup 2025: कप्तान हरमन ने अपने बांह पर गुदवाया वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टैटू, देखें फोटो

Women’s world cup 2025: कप्तान हरमन ने अपने बांह पर गुदवाया वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टैटू, देखें फोटो

Harmanpreet Kaur (Image Credit – Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए एक खास तरीका चुना है। उन्होंने अपने बाएं हाथ पर 2025 महिला विश्व कप ट्रॉफी का टैटू बनवाया है।

यह वही ट्रॉफी है जिसे भारत ने उनकी कप्तानी में पहली बार जीतकर इतिहास रच दिया। 2 नवंबर को नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता था।

हरमनप्रीत का टैटू बना विश्व कप जीत की पहचान

टूर्नामेंट खत्म होने के तीन दिन बाद हरमनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह टैटू दिखाते हुए तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा हमेशा के लिए मेरी त्वचा और मेरे दिल पर अंकित हो गए हो।

पहले दिन से तुम्हारा इंतजार कर रही थी, और अब हर सुबह तुम्हें देखकर आभारी महसूस करूंगी। यानी तुम मेरे दिल और मेरी त्वचा दोनों पर हमेशा के लिए अंकित हो गए हो, मैं तुम्हारा इंतजार पहले दिन से कर रही थी।

उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। हजारों प्रशंसकों ने हरमनप्रीत की इस भावना को सराहा और कहा कि यह टैटू सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक जीत की पहचान है जिसने भारत को महिला क्रिकेट में नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया।

हरमनप्रीत ने हाल ही में एक वीडियो में कहा कि विश्व कप जीतना उनका बचपन का सपना था। उन्होंने बताया, मैं तब से सपना देख रही थी जब मुझे महिला क्रिकेट के बारे में कुछ पता भी नहीं था। मैं चाहती थी कि एक दिन ऐसा बदलाव लाऊँ जिससे देश को गर्व हो। जब मुझे टीम की कप्तानी मिली, तो मैंने ठान लिया था कि यह मौका खोना नहीं है।

यह 2025 विश्व कप हरमनप्रीत का पांचवां विश्व कप था। उन्होंने आठ बारियों में 260 रन बनाए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रनों की बारी सबसे यादगार रही। जेमिमा रोड्रिग्स के साथ उनकी 167 रनों की साझेदारी ने भारत को फाइनल तक पहुंचाया।

हरमनप्रीत का यह टैटू न केवल एक ट्रॉफी की याद है, बल्कि उस जुनून, मेहनत और सपने का प्रतीक है जिसने भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई पहचान दी।

আরো ताजा खबर

BBL 2025-26: सिडनी थंडर को झटका, चोट के कारण सीजन ओपनर नहीं खेल पाएंगे डेविड वॉर्नर

David Warner (Image credit Twitter – X) बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी थंडर की शुरुआत उनके स्टार कप्तान डेविड वॉर्नर के बिना होगी। टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है...

2026 में IPL और PSL में होगी टक्कर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की घोषणा की

IPL and PSL (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत मार्च 26 से 3 मई के बीच होगी। हाल में ही इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

वर्ल्ड कप फाइनल की हीरो शेफाली वर्मा ने जीता ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड

Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।...

भारत दौरा शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ब्लेयर टिकनर इस वजह से हुए व्हाइट बाॅल टूर से बाहर

Blair Tickner (Image credit Twitter – X) तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। कंधे के डिसलोकेशन की वजह से वह...