Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषण कर दी है। पाकिस्तान अपने पहले मैच में 14 जून को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना एजबस्टन में करेगी।

तो वहीं, एक बार फिर से टीम की कमान हरफनमौला फातिमा सना के हाथों में सौंपी गई है, जिन्होंने 15 मई को जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में महिला टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। साथ ही विकेटकीपर की भूमिका के लिए मुनीबा अली को चुना गया है।

सभी अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा, पाकिस्तान की टीम में पांच ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो अपने करियर में पहली बार टी20 विश्व कप खेलेंगे। इनमें ऐमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब शामिल हैं।

दूसरी ओर, टी20 विश्व कप से पहले, पाकिस्तान की टीम मई के अंत में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ एक ट्राई सीरीज खेलेगी, जो टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए एकदम सही है, क्योंकि आयरलैंड और इंग्लैंड में परिस्थितियां काफी हद तक टी20 जैसी ही हैं।

तो वहीं, देखने लायक बात होगी कि फातिमा सना की कप्तानी में इस बार पाकिस्तान टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है? पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम ने लीग स्टेज में खेले गए चार मैचों में तीन गंवाए थे और वह नाॅकआउट मैचों में जगह बनाने से चूक गई थी।

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तानी टीम:

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, ऐमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली (विकेटकीपर), तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

Women’s T20 World Cup 2026 schedule में पाकिस्तान का फुल शेड्यूल:

तारीख  विरोधी टीम वेन्यू
जून 14 भारत एजबस्टन, बर्मिंघम
जून 17 साउथ अफ्रीका एजबस्टन, बर्मिंघम
जून 20 बांग्लादेश यूटीलिटी बोल, साउथंप्टन
जून 23 ऑस्ट्रेलिया हेडिंग्ली, लीड्स
जून 27 नीदरलैंड कंट्री ग्राउंड, ब्रिस्टन

আরো ताजा खबर

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...

टीम इंडिया के वो 5 स्टार बल्लेबाज, जो अगले 5 साल तक मचाएंगे धमाल

5 Indian batters (Image credit Twitter – X) Future stars of Indian cricket: भारतीय क्रिकेट में हमेशा से ही शानदार बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। मौजूदा समय में भी...