Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वॉड का ऐलान, स्टार स्पिनर को किया टीम से बाहर

Womens T20 World Cup 2024 ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वॉड का ऐलान स्टार स्पिनर को किया टीम से बाहर

Australia Women vs South Africa Women (Image Credit- Twitter X)

ICC Women’s T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी स्पिनर जेस जोनासन को जगह नहीं मिली है। ये टूर्नामेंट यूएई में आयोजित होने वाला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पेसर तायला व्लामिन्क को टीम में जगह दी है। महिला वर्ल्ड कप का आयोजन बांग्लादेश की जगह UAE में अक्टूबर में होगा। हीथर ग्राहम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा होंगी, लेकिन वो वर्ल्ड कप के लिए यात्रा नहीं करेंगी।

टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन पहले बांग्लादेश में होना था। लेकिन देश में राजनीतिक अशांति के कारण आईसीसी को आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। पूरा टूर्नामेंट अब यूएई में खेला जाएगा। भारत को भी मेजबानी मिल सकती थी, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह इसके लिए तैयार नहीं हुए थे। उन्होंने वर्ल्ड कप को होस्ट करने के ICC के ऑफर को ठुकरा दिया था।

स्क्वॉड का एलान करने करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट के हेड ऑफ परफॉर्मेंस और नेशनल सिलेक्टर शॉन फ्लेगर ने कहा, “यह काफी समय बाद पहली बार है जब विश्व कप से पहले हमारे सभी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध थे और इसके परिणामस्वरूप वास्तव में एक स्थिर और संतुलित टीम तैयार हुई है।”

उन्होंने कहा, “फोइबे लिचफील्ड हमारे लिए एक वास्तविक एक्स-फैक्टर है और अपने पहले विश्व कप में उसे अनुभवी समूह का अच्छा समर्थन प्राप्त होगा। तायला व्लामिन्क और डार्सी ब्राउन की तेज गेंदबाजी जोड़ी वह है, जिसे हम कुछ समय से आजमाना चाहते थे और यह हमारे लिए वास्तव में एक अलग पहचान है।”

Women’s T20 World Cup 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोइबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा (उपकप्तान), सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन सूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम और तायला व्लामिन्क

यहाँ देखे:- Indian Squad for Women’s T20 World Cup 2024

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...