

पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज ने टीम से धैर्य रखने को कहा है, क्योंकि वे उनके नए स्टाइल के हिसाब से खुद को ढाल रही हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत से हारने के बावजूद, पूर्व तेज गेंदबाज ने टीम की मच्योरिटी में सुधार के अच्छे संकेत देखे हैं। वहाब टीम की तरक्की को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं।
उनका कहना है कि अगर टीम सकारात्मक सोच रखे और लगातार उनके बताए तरीके से क्रिकेट खेले, तो टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ-साथ अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
आईसीसी के अनुसार वहाब ने कहा, “हमने बस पिछले चार महीनों में ही जिम्मेदारी संभाली है। हमने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभाली है और आप उनके खेलने के तरीके या पहले और अब के खेलने के पैटर्न में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं कर सकते। इसलिए जाहिर है कि इसमें कुछ समय लगेगा। अच्छी बात यह है कि हम इंटरनेशनल लेवल पर ऐसी रणनीतियों के साथ मुकाबला करना चाहते हैं जहां पावरप्ले में ज्यादा रन बनाने की जरूरत होती है। गेम में बने रहने के लिए आपको कम से कम 170 रन बनाने होंगे और उस लय को बनाए रखना होगा।”
संदेश बिल्कुल साफ है कि हमें इसी तरह खेलना है: वहाब
उन्होंने आगे कहा, “संदेश बिल्कुल साफ है कि हमें इसी तरह खेलना है। हमें पॉजिटिव और निडर होकर क्रिकेट खेलना है। जाहिर है, चार महीने जैसे कम समय में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हो सकता। लेकिन मुझे लगता है कि लड़कियां बहुत मेहनत कर रही हैं और हमने जो अलग-अलग सीरीज और मैच खेले हैं, उनमें इसकी झलक भी दिखी है। तो कुछ अच्छी बातें भी हैं, लेकिन हमें मैच को अच्छे से खत्म करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि समस्या यह है कि हम मैच को अच्छे से खत्म नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि हम इस पर काबू पा लेंगे और मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं
28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर
SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

