Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज

Top 3 highest wicket-takers in the ICC Women's T20 World Cup 2026 (image via getty)
Top 3 highest wicket-takers in the ICC Women’s T20 World Cup 2026 (image via getty)

रविवार, 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर अपना सातवां महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इंग्लैंड को 150/4 पर रोकने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर शानदार 64 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दोनों अवार्ड्स मिले।

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में सभी टीमों की खिलाड़ियों ने बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, कुछ टीमों के खिलाड़ी ऐसे रहे, जो अपनी गेंदबाजी के प्रदर्शन से इन सब खिलाड़ियों में अलग नजर आए। आइए जानते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 खिलाड़ियों के बारे में:

1. श्री चरणी (भारत) – 14 विकेट

इस टूर्नामेंट में सबसे शानदार बॉलर भारत की युवा खिलाड़ी श्री चरणी रहीं। वह सिर्फ 5 मैचों में 14 विकेट लेकर टॉप पर रहीं। कंट्रोल और टर्न के घातक कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करते हुए, उनकी लेफ्ट-आर्म स्पिन ने विरोधी टीम की बैटिंग लाइनअप को काफी परेशां किया। चरणी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन नीदरलैंड्स के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 4/19 के शानदार आंकड़े हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने पूनम यादव के 2020 के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिसमें किसी भारतीय बॉलर ने एक ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

2. सोफी मोलिन्यू (ऑस्ट्रेलिया) – 11 विकेट

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू अपनी टीम की चैम्पियनशिप जीत के पीछे रणनीतिक मास्टरमाइंड थीं। बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर ने 14.73 की औसत से 11 विकेट हासिल किए। उसने 7 मैचों में 162 रन दिए। फाइनल में भी उन्होंने 32 रन दिए और 2 विकेट लिए।

3. फातिमा सना (पाकिस्तान) – 11 विकेट

पाकिस्तान का वुश्व कप भले की निराशाजनक रहा हो लेकिन उनकी कप्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की अगुवाई की और 11 विकेट लेकर संयुक्त रूप से तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। 11.27 के शानदार औसत के साथ, पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में विकेट लेने की उनकी काबिलियत की चलते सभी की नजरें उन पर रहीं थी।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...

“किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

IND vs PAK Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई...