Skip to main content

ताजा खबर

Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X)
Australia Women vs India Women (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच आज 28 जून, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच खेला जा रहा है। लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण है। तो वहीं, इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में 1-1 बदलाव किया है। भारतीय मैनेजमेंट ने नंदनी शर्मा की जगह क्रांति गौड़ को टीम में वापिस शामिल किया है। तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग की जगह फोबे लिचफील्ड की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (IND): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़

ऑस्ट्रेलिया (AUS): बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन: पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स का मैदान तेज गेंदबाजों को बहुत पसंद आता है, क्योंकि यहां की ढलान नई गेंद को मूवमेंट देती है। हालांकि, शुरुआती दौर के बाद यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है, जैसा कि इंग्लैंड ने पिछले मैच में दिखाया था, जब उन्होंने पहली पारी में 186 रन बनाए थे।

IND W vs AUS W हेड टू हेड रिकाॅर्ड टी20आई क्रिकेट में

भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच अब तक 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। भारत ने 09 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने 27 जीत हासिल की हैं।

मैच खेले  38
भारत ने जीते  09
ऑस्ट्रेलिया ने जीते  27
टाई/नो रिजल्ट 02
सबसे पहले मैच 28 अक्टूबर, 2008 (ऑस्ट्रेलिया जीता)
हालिया मैच  21 फरवरी, 2026 (भारत जीता)

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...

IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ...

क्या शादी करने जा रहे हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर? चाचा के बयान से तेज हुई अटकलें

Kavya Maran Anirudh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस...

IRE vs IND, 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का हुआ डेब्यू; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IRE vs IND, 2nd T20I: India opted to bowl first (image via SonyLiv) रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे दूसरे टी20आई मैच...