Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल आज, देखें दोनों टीमों की संभावित 11

Women’s Asia Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल आज, देखें दोनों टीमों की संभावित 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X)

यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच आज 10 सितंबर, गुरूवार को भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा।

दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो भारतीय महिला टीम ने लगातार तीन लीग मैचों में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। तो वहीं, बांग्लादेश को अपने तीन मैचों में से एक में हार का सामना करना पड़ा है। सुल्ताना एंड कंपनी को 6 सितंबर को हुए टूर्नामेंट के 10वें मैच में श्रीलंका ने 4 विकेट से शिकस्त दी थी।

हालांकि, बाद में टीम ने यूएई के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में 34 रनों से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। खैर, आइए जानते हैं महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में:

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़

बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, जे फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगर सुल्ताना (कप्तान व विकेटकीपर), शाॅर्ना अख्तर, रबिया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, फाहिमा खातून

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की टी20 पिच आमतौर पर गेंदबाजों, विशेष रूप से स्पिनरों और नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। मैच बढ़ने के साथ पिच स्लो हो जाती है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना कठिन हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, ताकि बाद में टारगेट का पीछा किया जा सके। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को टर्न और अच्छा ग्रिप मिलता है। महिला टी20 में 150+ का स्कोर मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें – CPL 2026: उम्र बस एक नंबर! 47 साल के इमरान ताहिर ने बरपाया कहर, T20 क्रिकेट में तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...