Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)
India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X)

Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Pakistan Women: जारी महिला एशिया कप का 9वां मैच आज 5 सितंबर, शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में पाकिस्तान की महिला टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही टीमों ने अपने पिछली प्लेइंग इलेवन को बरकरार रखा है। इसके अलावा यह भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का बतौर कप्तान 150वां मैच है।

अब वह महिला-पुरुष दोनों को मिलाकर 150 टी20 मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। मुकाबले में जीत हासिल कर पाकिस्तान ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन सकती है। भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, जवेरिया खान, आयशा जफर, सदफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, इमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा सुंधू और सादिया इकबाल

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की टी20 पिच आमतौर पर गेंदबाजों, विशेष रूप से स्पिनरों और नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। मैच बढ़ने के साथ पिच स्लो हो जाती है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना कठिन हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, ताकि बाद में टारगेट का पीछा किया जा सके। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को टर्न और अच्छा ग्रिप मिलता है। महिला टी20 में 150+ का स्कोर मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें – BCCI Review Meeting: खिलाड़ियों की थकान और चोटों पर बड़ा फैसला, SENA दौरों से पहले फिर लौटेंगे वॉर्म-अप मैच

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा 

Harmanpreet kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टेडियम में जारी, महिला एशिया कप के मैच...

भारत-पाकिस्तान महिला एशिया कप मैच में हरमनप्रीत और स्मृति की नजर इतिहास रचने पर, बना सकती हैं कई रिकाॅर्ड

Smriti Mandhana (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच, 5 सितंबर को दुबई में एक रोमांचक मुकाबला काफी खास...

BCCI Review Meeting: खिलाड़ियों की थकान और चोटों पर बड़ा फैसला, SENA दौरों से पहले फिर लौटेंगे वॉर्म-अप मैच

Key BCCI Review Meeting Takeaways: Workload Relief, FTP Reforms, and 2027 World Cup Blueprint (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 3 सितंबर, 2026 को वर्कलोड मैनेजमेंट, विदेश...

‘उम्र सिर्फ एक नंबर है…’ : मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर बोले ईशान किशन

Ishan Kishan Highlights Mohammed Shami’s Drive for Team India Recall (image via X) Ishan Kishan on Mohammed Shami: अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का मजबूत समर्थन...