Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2024: ऐतिहासिक जीत के बाद बीमार मां को देखकर भावनात्मक हुई Chamari Athapaththu, देखें वीडियो

Women’s Asia Cup 2024: ऐतिहासिक जीत के बाद बीमार मां को देखकर भावनात्मक हुई Chamari Athapaththu, देखें वीडियो

Chamari Athapaththu (Image Credit- Twitter/X)

श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम की वीमेंस एशिया कप के फाइनल में मिली जीत के बाद, कप्तान चमारी अटापट्टू (Chamari Athapaththu)अपनी बीमार मां को देखकर भावुक होती हुई नजर आई है। साथ ही इस घटना की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मैच कल 28 जुलाई को भारत और श्रीलंका (INDW vs SLW) की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रंगगिरी के दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। तो वहीं इस मैच में श्रीलंका ने Chamari Athapaththu की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए, भारत के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

लेकिन जब टूर्नामेंट को अपने नाम करने के बाद, चमारी श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम में पहुंची, तो अपनी मां को देखकर भावुक हो गई। साथ ही वह अपनी मां को चूमती हुई भी नजर आई। तो वहीं इस वीडियो को फीमेल क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की है।

देखें यह भावुक वीडियो

फाइनल में Chamari Athapaththu ने खेली थी कप्तानी पारी

महिला एशिया कप फाइनल मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना 47 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली, तो जेमिमा राॅड्रिग्स ने 29 और ऋचा घोष ने 30 रन बनाए।

दूसरी ओर, जब श्रीलंका भारत से मिले 166 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। लंकाई टीम के लिए ओपनर चमारी अटापट्टू ने 43 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अंत में हर्षिता समरविक्रमा ने 69* और कविशा दिलहरी 30* रन बनाकर नाबाद रही और अपनी टीम को मैच जिताकर ही लौटी।

আরো ताजा खबर

VHT Final 2025-26: सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर विदर्भ ने चौथी बार जीती विजय हजारे ट्राॅफी

Atharva Taide (Image Credit- Twitter X) विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 18 जनवरी, रविवार को बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर खेला...

IND vs NZ 3rd ODI: ऐतिहासिक! न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मैच में 41 रनों से हराकर भारत में पहली बार जीती वनडे सीरीज 

IND vs NZ 2026, 3rd ODI (image via getty) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच आज 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर...

IND vs NZ 2026: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Indian players (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 जनवरी से नागपुर के जामथा स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू...

IND vs NZ 2026: ‘वनडे के लिए फिट नहीं’ रॉबिन उथप्पा ने उठाए शिवम दुबे की फिटनेस पर सवाल

Robin Uthappa Shivam Dube (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने ऑलराउंडर शिवम दुबे की फिटनेस...