Skip to main content

ताजा खबर

Women T20 World Cup 2024: टीम इंडिया वापस अपने बेहतरीन फॉर्म में आई नजर, पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

Women T20 World Cup 2024 टीम इंडिया वापस अपने बेहतरीन फॉर्म में आई नजर पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

Team India (Pic Source-X)

आज यानी 6 अक्टूबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी दिखने में नाकाम रहे और टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 105 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अनुभवी खिलाड़ी निदा दार ने 28 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थी। निदा दार के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली ने 17 रनों का योगदान दिया जबकि कप्तान फातिमा सना ने 13 रन बनाए।

Syeda Aroob Shah ने 14* रनों की पारी खेली। टीम इंडिया की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई। अरुंधति रेड्डी ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि श्रीलंका पाटिल ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए। रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा और आशा शोभना ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया

106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 7 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 32 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। शेफाली वर्मा ने एक छोर को अच्छी तरह से संभाला और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन जोड़े।

Jemimah Rodrigues ने भी 23 रनों की पारी खेली। पहला विकेट जल्द गिरने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29* रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND 2026: कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे मैच? जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

IRE vs IND 2026: When, where, and at what time will the matches be played? (image via getty) भारत के 2026 के आयरलैंड दौरे में 26 जून से 28 जून,...

22 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Womens T20 WC 2026: सेमीफाइनल में पहुंचना है तो भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा – मिताली राज पूर्व भारतीय कप्तान मिताली...

हार्दिक पंड्या की होने जा रही है RR में एंट्री? उनकी जगह MI की नजरें इस सुपरस्टार पर

MI In Talks With RR For Hardik Pandya Trade Deal But Want This Superstar In Return (image via X) खबरों के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग में एक और खराब प्रदर्शन...

Womens T20 WC 2026: सेमीफाइनल में पहुंचना है तो भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा – मिताली राज

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार ने टीम की राह मुश्किल कर दी है। इस बीच...