Skip to main content

ताजा खबर

Women Asia Cup 2024: फाइनल में ‘Queen’ स्मृति ने खेली श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी

Women Asia Cup 2024 फाइनल में Queen स्मृति ने खेली श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी

Smriti Mandhana (Pic Source-X)

इस समय महिला एशिया कप 2024 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच Dambulla में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 60 रन बनाए।

स्मृति मंधाना ने श्रीलंका की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। बता दें, स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 44 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने चौथे विकेट के लिए Jemimah Rodrigues के साथ 41 रनों की तूफानी साझेदारी की।

स्मृति मंधाना की इस पारी की सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने खराब गेंदों के खिलाफ आक्रामक शॉट्स खेले जबकि अच्छी गेंदों के खिलाफ शानदार क्रिकेट खेला। स्मृति मंधाना का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा और फाइनल में भी उन्होंने अपने फॉर्म को जारी रखते हुए भारत के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इसी पारी की वजह से पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 166 रन बनाए।

स्मृति मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने 16 रनों की पारी खेली जबकि Jemimah Rodrigues ने 29 रन बनाए। भारत की ओर से रिचा घोष ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से Kavisha Dilhari ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट झटके।

श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने होंगे

श्रीलंका को अगर फाइनल जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 166 रन बनाने होंगे। टीम का बल्लेबाजी लाइनअप इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और मेजबान इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

भारत की बात की जाए तो टीम के गेंदबाजों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और अब फाइनल में भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

WPL 2026, MI W vs GG W: मुंबई इंडिंयस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया, हरमन ने खेली कप्तानी पारी 

MI W vs GG W (Image Credit- Twitter X) जारी महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का छठा मैच आज 13 जनवरी, मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की...

IND vs NZ: पहले वनडे मैच के बाद हर्षित राणा के फैन हुए आलोचक क्रिस श्रीकांत, तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में हर्षित राणा ने कमाल का ऑलराउंडर खेल दिखाया था। राणा ने मुकाबले में पहले गेंदबाजी में 2...

IND vs NZ 2026: राजकोट में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़े? जानें यहां

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल टूर के लिए भारत दौरे पर है। जहां इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों...

VHT 2025-26: दिल्ली को 76 रनों से हराकर विदर्भ ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट 

Vidarbha vs Delhi (Image Credit- Twitter X) जारी घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 अब अपने नाॅकआउट दौर में प्रवेश कर चुका है। तो वहीं, इसी क्रम में...