Skip to main content

ताजा खबर

WI W vs ZIM W: हेली मैथ्यूज ने 182 रन बनाकर रचा इतिहास, वेस्टइंडीज क्रिकेट में लिखा नया अध्याय 

WI W vs ZIM W: हेली मैथ्यूज ने 182 रन बनाकर रचा इतिहास, वेस्टइंडीज क्रिकेट में लिखा नया अध्याय 

Hayley Matthews (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews ) ने महिला क्रिकेट इतिहास में 182 रनों की बड़ी पारी खेलकर, इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी पहले वनडे मैच में मैथ्यूज ने यह कारनामा कर दिखाया।

वेस्टइंडीज की कप्तान ने 156 गेंदों में 26 चौके व 2 छक्कों की मदद से 182 रनों की तेज पारी खेली, जो अब महिला क्रिकेट में वनडे इतिहास की छठी सबसे बड़ी पारी बन गई है। हालांकि, वह महिला वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने से 18 रन से चूक गईं। अगर वह 200 रन बना लेती तो वह महिला वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन जातीं।

हालांकि, यह अब वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी वनडे पारी बन गई है। महिला वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में न्यूजीलैंड की अमेलिया कर सबसे आगे हैं, जिन्होंने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 232 रन बनाए थे।

जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ नाबाद 229* रन बनाए थे। ये दोनों ही ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस फाॅर्मेट में 200 रन का आंकड़ा छुआ है। लेकिन, मैथ्यूज ये कारनामा करने से महज कुछ ही रनों से चूक गईं।

महिला वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े स्कोर

रैंक बल्लेबाज स्कोर टीम विरोधी टीम साल
1 अमेलिया कर 232* न्यूजीलैंड आयरलैंड 2018
2 बेलिंडा क्लार्क 229* ऑस्ट्रेलिया डेनमार्क 1997
3 चमारी अटापट्टू 195* श्रीलंका साउथ अफ्रीका 2024
4 दीप्ति शर्मा 188 भारत आयरलैंड 2017
5 लाॅरा बुलफार्ट 184* साउथ अफ्रीका श्रीलंका 2024
6 हेली मैथ्यूज 182 वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे —
7 अमेलिया कर 179* न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका 2026
8 चमारी अटापट्टू 178* श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया 2017
9 सिदरा आमीन 176* पाकिस्तान आयरलैंड 2022
10 चार्लोट एडवर्ड्स 173* इंग्लैंड आयरलैंड 1997

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो वेस्टइंडीज की महिला टीम ने 50 ओवर में हेली मैथ्यूज की मैराथन पारी के चलते 299 रन बनाए। मैथ्यूज के अलावा रिलीना ग्रेमोंड ने 53 रन बनाए। देखने लायक बात होगी कि क्या जिम्बाब्वे की महिला टीम 300 रनों के इस बड़े टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें – NZ vs IND: ‘तेज पिचों पर देखना चाहता हूं कैसा खेलते हैं’ – कीवी कोच रॉब वॉल्टर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को ललकारा

আরো ताजा खबर

कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ग्लेन मैक्सवेल? जानें उनकी कमाई का पूरा लेखा-जोखा

glenn maxwell (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn maxwell) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है। मैदान पर...

IND vs WI 2026, 4th T20I: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 4th T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की टी20आई इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच आज, बुधवार, 14 अक्टूबर...

मैट रेनशॉ ने तोड़ा जैक कैलिस का बड़ा रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर बनाया यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Matt Renshaw Shatters Jacques Kallis All-Round Test Record (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने 13 अक्टूबर, मंगलवार को डरबन के किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की...

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर फिदा हुआ पूर्व भारतीय, क्रिस गेल से की तुलना

Cheteshwar Pujara praised Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रविवार, 11 अक्टूबर को...