Skip to main content

ताजा खबर

WI vs SA 2024, 2nd Test, Day 2 Review: एडेन मार्करम और Kyle Verreyyne के अर्धशतक के बाद साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में 

WI vs SA 2024, 2nd Test, Day 2 Review: एडेन मार्करम और Kyle Verreyyne के अर्धशतक के बाद साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में 

WI vs SA 2024 (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। इस समय दोनों टीमों के बीच गुयाना के प्रोवीडेंस स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तो वहीं आज 17 अगस्त, शनिवार को खेल का दूसरा दिन समाप्त हुआ।

दूसरे दिन की समाप्ति के बाद प्रोटीज टीम ने मेजबानों पर एडेन मार्करम और Kyle Verreyyne के अर्धशतक के दम पर मजबूत पकड़ बना ली है। क्रीज पर इस समय Verreyyne 50* और वियान मुल्डर 34* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं एडेन मार्करम 51 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर बनाई 239 रनों की बढ़त

खेल के दूसरे दिन के बारे में आपको बताएं तो वेस्टइंडीज ने पहले दिन 97 रनों पर 7 विकेट गंवाने के बाद से आगे खेलना शुरू किया। इसके बाद 11 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे गुडाकेश मोटी को पहले मैच के प्लेयर ऑफ द मैच केशव महाराज ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जोमेल वार्केन को शून्य रन पर कगिसो रबाडा ने केशव महाराज के हाथों कैच आउट कराया।

तो इसके बाद जायडन सील्स को तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने शून्य पर पगबाधा आउट किया। हालांकि, इसके बाद अंत में कैरेबियाई तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने 27 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से वेस्टइंडीज ने 144 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

इसके बाद साउथ अफ्रीका खेल के दूसरे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी और सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी (39) और एडेन मार्करम (51) ने पहले विकेट के लिए 79 रनों की शानदार पार्टनरशिप की। टोनी को जायडन सील्स ने विकेटकीपर जोशुआ डि सिल्वा के हाथों कैच आउट कराया।

तो वहीं मार्करम को गुडाकेश मोटी ने पगबाधा आउट कर वेस्टइंडीज को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद अच्छे दिख रहे ट्रिस्टन स्टब्स को 24 रनों के कुल स्कोर पर जायडन सील्स ने विकेटकीपर जोशुआ डि सिल्वा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा 4 और डेविड वेडिनघम बिना कोई रन बनाए जायडन सील्स का शिकार बने।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...