Skip to main content

ताजा खबर

WI vs SA, 1st Test, Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट- सारी जानकारी जानें यहां-

WI vs SA, 1st Test, Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट- सारी जानकारी जानें यहां-

WI vs SA (Photo Source: Getty Images)

WI vs SA, 1st Test, Match Preview: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 7 अगस्त से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। मेजबान टीम ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम ने पिछली टेस्ट सीरीज फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी।

बता दें काफी सारे बड़े खिलाड़ी SA20 के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं बने थे। साउथ अफ्रीका को इस सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। त्रिनिदाद में पहले टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप 11 के साथ वॉर्म-अप मैच भी खेला, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ।


WI vs SA, 1st Test: मैच डिटेल्स

मैच वेन्यू दिन और समय
वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट क्विंस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद 7-11 अगस्त, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

WI vs SA, 1st Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

मैच वेस्टइंडीज ने जीते साउथ अफ्रीका ने जीते ड्रॉ नो रिजल्ट
32 03 22 07 00

WI vs SA, 1st Test: पिच रिपोर्ट

क्विंस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद की पिच तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता करती है, यहां उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस भी मिलेगा। जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस पिच पर टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।


WI vs SA: फुल स्क्वॉड

वेस्टइंडीज:

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जोशुआ दा सिल्वा (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, ब्रायन चार्ल्स, जस्टिन ग्रीव्स, जेसन होल्डर, केवम हॉज, टेविन इमलाच, शमर जोसेफ, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोती, केमर रोच, जेडन सील्स, जोमेल वारिकन

साउथ अफ्रीका:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, लुंगी एन्गिडी, डेन पैटरसन, डेन पिड्ट, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, काइल वेरिन


WI vs SA, 1st Test: संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज:

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, एलिक अथानाजे, केवम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, केमर रोच, जेडेन सील्स, शमर जोसेफ

साउथ अफ्रीका:

एडेन मार्करम, टोनी जी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंङमस काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, केशव महाराज, डेन पिड्ट, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेइंग 11, एक बदलाव की मांग की 

Team India (Image Credit- Twitter X) नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आज रात 10 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच, जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा...

भारतीय सेलेक्टर का बड़ा दावा, कहा ‘जिम्बाब्वे T20I सीरीज के लिए सैमसन को आराम दिया गया है, टीम से बाहर नहीं किया गया’ 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की...

ENG vs IND 3rd T20I: क्या तीसरे मुकाबले में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें ट्रेंट ब्रिज नाॅटिंघम के मौसम का हाल 

इंग्लैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम...

7 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा...