Skip to main content

ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X)
WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त, बुधवार को दोनों टीमों के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में जारी पहला टेस्ट मैच समाप्त हुआ। इस मुकाबले में मेजबानों ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते बाबर आजम एंड कंपनी पर 90 रनों से जीत दर्ज की, और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, पहले टेस्ट मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मेजबान कैरेबियाई टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 311 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। पहली पारी में वेस्टइंडीज के लिए केवम हाॅज ने 84 और शे होप ने 92 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान के लिए पहली पारी में मोहम्मद अली ने 4, मोहम्मद अब्बास ने 3, खुर्रम शहजाद ने 2 और आमेर जमाल ने 1 विकेट हासिल किया।

इसके बाद जब पाकिस्तान अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो वह 80.1 ओवर में 282 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक ने 63 रनों की पारी खेली, तो शान मसूद ने 109 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना पाया।

वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में जस्टिन ग्रीव्स ने 5 विकेट हासिल किए, तो केमार रोच व शमार जोसेफ को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जेडन सील्स को 1 विकेट मिला। पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज 29 रनों की मामूली बढ़त लेने में सफल रही।

हालांकि, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के सामने 54.5 ओवर में 181 रनों पर सिमट गई, व उसने पाकिस्तान के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य रखा।

लेकिन मुकाबले की चौथी पारी में जेडन सील्ड (20 रन, 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह सिर्फ 120 रनों पर ढह गई। कप्तान बाबर आजम 58* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

खैर, अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अगस्त से त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान जीत हासिल कर, टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...