Skip to main content

ताजा खबर

WI vs ENG: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होने वाले सुपर-8 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

WI vs ENG: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होने वाले सुपर-8 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

ENG & WI (Photo Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 42वां मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में 20 जून को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सुपर 8 स्टेज के लिए ग्रुप-2 का हिस्सा है। ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में 4 मैचों में दो जीत, 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह पक्की की।

वेस्टइंडीज ने ग्रुप-सी में 4 मैचों में चार जीत और 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाकर अपने ग्रुप में टॉप पर रहे। इंग्लैंड ने पिछले मुकाबले में नामिबिया के खिलाफ 41 रनों (DLS नियम) से जीत दर्ज की थी। वहीं वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों से हराया था। इस आर्टिकल में हम आज वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI के बारे में बात करेंगे।

इंग्लैंड (ENG)

इंग्लैंड की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी उतार चढ़ाव देखा है। टीम ने लीग स्टेज के चार मुकाबले में से दो में जीत दर्ज की जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। एक समय तो इंग्लैंड का सुपर 8 में पहुंचना भी बेहद मुश्किल लग रहा था लेकिन अंत में टीम क्वालीफाई करने में कामयाब रही। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका ये मुकाबला काफी कठिन होने वाला है। ऐसे में इस मैच में जॉस बटलर अपनी बेस्ट XI के साथ उतरने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड (England)

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

वेस्टइंडीज (WI)

वहीं वेस्टइंडीज की बात करें तो वो उन चुनिंदा टीमों में से हैं जो अब तक अजेय रही है। वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले में अभी तक जीत दर्ज की है। चूंकि ये वर्ल्ड कप उनके होम ग्राउंड पर हो रहा है तो ऐसे में उनके पास एक एडवांटेज है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए उनको हराना इतना आसान नहीं होगा। गेंदबाजी, बल्लेबाजी, फिल्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में विंडीज टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया और इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी वो इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज (West Indies)

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, रोवमेन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, आंद्रे रसेल, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...