Skip to main content

ताजा खबर

WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने चौथे T20I में इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त, सीरीज में दर्ज की पहली जीत

WI vs ENG (Photo Source: X)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा T20I मैच शनिवार, 16 नवंबर को डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेला गया। इंग्लैंड ने पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है और वह क्लीन स्वीप की उम्मीद कर रही थी। हालांकि, वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में 5 विकेट से जीत दर्ज कर इंग्लंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और फिल साल्ट ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। जैक्स 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिल साल्ट ने 55 रनों की पारी खेली।

कप्तान जोस बटलर ने 38 रन जोड़े, जबकि जैकब बेथेल 32 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह इंग्लैंड की टीम पांच विकेट खोकर पहली पारी में कुल 218 रन बनाने में सफल रही। ​​वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज ने भी एक-एक विकेट लिया।

विंडीज ओपनर्स ने दिलाई शानदार शुरुआत

219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाजों एविन लुईस और शाई होप ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने क्रमश: 68 और 54 रनों की तूफानी पारी खेली और पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। अच्छी शुरुआत के बाद स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन शून्य पर आउट हो गए, जबकि कप्तान रोवमैन पॉवेल 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।

शेरफेन रदरफोर्ड ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे वेस्टविंडीज ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट से मैच जीत लिया। इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। जॉन टर्नर को एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है और पांचवें टी-20 में जीतकर सीरीज को 2-3 से समाप्त करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

‘99.9% पांड्या CSK जाएंगे’: पांड्या के पूर्व टीममेट ने IPL 2027 के लिए बड़ी भविष्यवाणी की

Hardik Pandya Former Teammate Makes Bold Prediction For IPL 2027 (image via getty) बढ़ती अनिश्चितता के बीच, हार्दिक पांड्या के साथ भारत के लिए खेल चुके हनुमा विहारी ने इस...

IND vs AFG: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, मानव सुथार का हुआ डेब्यू; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs AFG 2026: India opted to bat first (image via JioHotstar) भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच में, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और मुल्लांपुर,...

IPL 2026: 5 टैलेंटेड खिलाड़ी जो पूरे सीजन बेंच पर ही बैठ रह गए

IPL 2026 Top 5 talented players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई, लेकिन दूसरी ओर कुछ ऐसे प्रतिभाशाली...

‘टी20 में सूर्यकुमार कोहली के बराबर हैं’ आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज ने किया चौंकाने वाला दावा

Suryakumar Yadav and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत को इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खतरे में है। ताजा मीडिया...