Skip to main content

ताजा खबर

WI vs BAN: बांग्लादेश ने खत्म किया 15 साल का सूखा, दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 101 रन से दी मात

WI vs BAN: बांग्लादेश ने खत्म किया 15 साल का सूखा, दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 101 रन से दी मात

WI vs BAN (Photo Source: Getty Images)

WI vs BAN: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 नवंबर से सबीना पार्क, जमैका में खेला जा रहा था। मेजबान टीम 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 185 पर ऑलआउट हो गई और बांग्लादेश ने 101 रनों से शानदार जीत दर्ज की। बता दें, यह पूरे 15 साल बाद वेस्टइंडीज की धरती पर बांग्लादेश की पहली जीत है।

दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की जीत के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश को भारत और साउथ अफ्रीका को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम दबाव में भी थी, क्योंकि कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ग्रोइन इंजरी के चलते बाहर थे। शान्तो की गैरमौजूदगी में मेहदी हसन मिराज ने शानदार कप्तानी की है।

बांग्लादेश पहली पारी (164/10) 71.5 ओवर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। शादमान इस्लाम ने 137 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं, कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 75 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए जेडन हील्स 15.5 ओवरों में मात्र 5 रन देकर 4 विकेट झटके, उन्होंने 10 मेडन ओवर फेंके थे। शमर जोसेफ ने 3, केमार रोच ने दो और अल्जारी जोसेफ ने एक विकेट लिया।

WI vs BAN: वेस्टइंडीज पहली पारी (146/10) 64.6 ओवर

वेस्टइंडीज के बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भी घातक खेल दिखाया। मेजबान टीम पहली पारी में 146 रनों पर सिमट गई। कीसी कार्टी ने 115 गेंदों में 40 और क्रेग ब्रैथवेट ने 129 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 18 ओवरों में 61 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। वहीं, हसन महमूद ने दो, और तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिए थे।

बांग्लादेश दूसरी पारी (268/10) 59.5 ओवर

दूसरी पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया। जाकेर अली ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 91 रन की शानदार पारी टीम के लिए खेली। शादमान इस्लाम ने 82 गेंदों में 46 रन और मेहदी हसन मिराज ने 39 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने 268 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 287 रनों का लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और केमार रोच ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए।

WI vs BAN: वेस्टइंडीज दूसरी पारी (185/10) 49.6 ओवर

बांग्लादेश के खिलाफ रन चेज में केवम हॉज ने 75 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 55 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं, कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने 63 गेंदों में 43 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 17 ओवरों में 50 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। वहीं, हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लिए।

बांग्लादेश की जीत के बाद फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...