Skip to main content

ताजा खबर

Who is Himanshu Sangwan? रेलवे का वो गेंदबाज जिसने विराट कोहली को दिखाया पवेलियन का रास्ता

Who is Himanshu Sangwan रेलवे का वो गेंदबाज जिसने विराट कोहली को दिखाया पवेलियन का रास्ता

Virat Kohli & Himanshu Sangwan (Photo Source: X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के सातवें राउंड में दिल्ली और रेलवे की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले से 12 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं।

खेल के पहले दिन जब विराट मैदान में फील्डिंग कर रहे थे, फैंस उन्हें जमकर चियर करते हुए नजर आए थे। दूसरे दिन किंग कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम में गजब की भीड़ देखने को मिली। लेकिन वह रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान के खिलाफ सिंगल डिजिट स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

दिल्ली की पहली पारी के 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट ने शानदार चौका लगाया था। फिर अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली को आउट करने वाले हिमांशु सांगवान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। आइए आपको गेंदबाज के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं।

हिमांशु सांगवान बायोग्राफी (Himanshu Sangwan Biography)

हिमांशु सांगवान का जन्म 1995 में दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ था, यह वही इलाका है जहां पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का भी घर है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दिल्ली के लिए अंडर-19 एज ग्रुप क्रिकेट खेली। हालांकि, अपने फर्स्ट-क्लास करियर के कारण वह रेलवे की टीम में चले गए।

हिमांशु सांगवान स्टैट्स (Himanshu Sangwan Stats)

हिमांशु सांगवान ने अपने करियर में अब तक 23 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 19.92 के औसत से 77 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कुल छह बार चार विकेट लिए हैं, साथ ही तीन बार पांच विकेट भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 81 रन देकर 7 विकेट लेना है।

व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में सांगवान का प्रदर्शन उततना अच्छा नहीं है। उन्होंने 17 लिस्ट-ए मैचों में 21 विकेट लिए हैं। वहीं, 7 टी20 मैचों में मात्र 5 विकेट लिए हैं। व्हाइट बॉल से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 44 रन देकर 4 विकेट लेकर रहा।

फॉर्मेट मैच विकेट औसत इकॉनमी रेट
फर्स्ट क्लास 23 77 19.92 3.02
लिस्ट ए 17 21 34.71 5.28
टी20 7 5 45.00 9.64

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...