Skip to main content

ताजा खबर

Wd 1 N4 Wd Wd Wd Wd 4 W 1 1 Wd 1: ZIM के खिलाफ मैच में नवीन उल हक ने फेका 13 गेंदों का ओवर, देखें VIDEO

Naveen Ul Haq (Photo Source: X)

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 11 दिसंबर को हरारे में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम ने अफगानिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया। हालांकि ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक था, लेकिन जिम्बाब्वे की पारी के दौरान अफगानी गेंदबाज नवीन उल हक ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सभी लोग चौंक गए।

नवीन उल हक ने इस मैच में अपने एक ओवर में 13 गेंदें फेंकी। इन 13 में से 6 गेंदें वाइड और 1 नो बॉल थी। नवीन ने एक साथ चार वाइड गेंद डाली थी। उनके इस 13 गेंदों वाले ओवर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 15वें ओवर की है। इस ओवर से पहले मैच अफगानिस्तान के कंट्रोल में था।

कुछ ऐसा था Naveen Ul Haq का वो ओवर

उस ओवर की शुरुआत नवीन उल हक ने वाइड गेंद के साथ की। इसके बाद पहली गेंद पर उन्होंने एक रन दिया और दूसरी गेंद नो बॉल थी, जिसपर चौका लगा। फिर अगली गेंद फ्री हिट थी, यहां नवीन उल हक काफी दबाव में थे। फ्री हिट गेंद पर बड़े शॉट से बचने के लिए तेज गेंदबाज ने लगातार चार वाइड फेंकी। हालांकि वह फिर भी नहीं बच पाए। जैसे ही नवीन साइड चेंज करके आए सिकंदर रजा ने उन्हें सामने की ओर चौका लगाया।

इसकी अगली ही गेंद पर नवीन ने जरूर सिकंदर रजा का विकेट लिया, मगर ओवर का अंत होते-होते उन्होंने एक और वाइड गेंद डाल दी। इस तरह से ये ओवर 13 गेंदों का बन गया। नवीन उल हक के इस ओवर को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

A 13 BALL OVER BY NAVEEN UL HAQ. 🤯 pic.twitter.com/m2gX43vkKs

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 11, 2024

अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को मेजबान टीम ने आखिरी गेंद पर चेज किया। नवीन उल हक का यह 15वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। जिम्बाब्वे के लिए जीत के हीरो ब्रायन बेनेट रहे जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 49 रनों की शानदार पारी खेली। सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान

Hanuma Vihari’s huge statement on Yash Thakur’s maiden India call-up ahead of Zimbabwe T20Is (image via X) बीसीसीआई द्वारा आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम...

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...