Skip to main content

ताजा खबर

WCL 2024: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ युवराज सिंह ने धमाकेदार पारी खेल तमाम फैंस की यादों को किया ताजा

Yuvraj Singh (Pic SOurce-X)

वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में इंडिया चैंपियंस ने 12 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराया और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इंडिया चैंपियंस की ओर से कप्तान युवराज सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 59 रनों की आक्रामक पारी खेली।

युवराज सिंह ने इंडिया चैंपियंस की ओर से यह महत्वपूर्ण रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। युवराज सिंह का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा रहा है और संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ एक बार फिर से धमाकेदार बल्लेबाजी की।

यह रही वीडियो:

2000, 2007, 2011 and now 2024 🚀

Yuvi keeps his date with the Aussies in the Knockouts! 👊🏽#WCLonFanCode @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/tjqtJJhnH4

— FanCode (@FanCode) July 12, 2024

इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम को वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स का फाइनल मैच पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ आज यानी 13 जुलाई को खेलना है। इंडिया चैंपियंस के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी समय काफी अच्छे फॉर्म में है।

युवराज सिंह के अलावा ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में रॉबिन उथप्पा ने 65 रनों की तूफानी पारी खेली थी जबकि इरफान पठान ने 19 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रनों का योगदान दिया था। यूसुफ पठान ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 51* रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की ओर से पीटर सिडिल ने चार विकेट झटके थे।

इंडिया चैंपियंस के गेंदबाजों ने भी इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की। धवल कुलकर्णी और पवन नेगी ने दो-दो विकेट झटके जबकि राहुल शुक्ला, हरभजन सिंह और इरफान पठान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। पाकिस्तान चैंपियंस की बात की जाए तो टीम भी समय काफी अच्छे फॉर्म में है और यह फाइनल मुकाबले काफी रोमांचक होगा। युवराज सिंह फाइनल मैच में भी धुआंधार बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...