Skip to main content

ताजा खबर

WCL 2024: इंडिया चैंपियंस की 3 विकेट से जीत के बाद सुरेश रैना और युवराज सिंह ने बर्थडे बाॅय हरभजन को लगाया केक, देखें वीडियो

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter/X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajn Singh) ने कल 3 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। तो वहीं इस मौके पर क्रिकेटर को क्रिकेट जगत समेत देशवासियों से शुभकामनाएं मिली है।

दूसरी ओर, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में इंडिया चैंपियन की इंग्लैंड चैंपियन पर 3 विकेट से जीत के बाद, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और युवराज सिंह हरभजन सिंह को जमकर केक लगाते हुए नजर आए हैं। हरभजन को केक लगाने की वीडियो पर, फैंस भी काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें हरभजन सिंह की ये वीडियो

Yuvraj Singh and Suresh Raina celebrate Harbhajan Singh’s birthday pic.twitter.com/robu5PY4YP

— Filtercricket (@filter_cricket) July 3, 2024

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में जानकारी दें तो इस मैच में इंडिया चैंपियन ने इंग्लैंड चैंपियन के खिलाफ 3 विकेट से जीत हासिल की है। बर्मिंघम के एजबस्टन में खेले गए इस मैच के बारे में जानकारी दें, तो इंडिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड चैंपियन ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।

इंग्लैंड चैंपियन की ओर से इयान बैल ने 59 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, तो समित पटेल ने 51 रन बनाए। इसके अलावा फिल मस्टर्ड ने 13 और ओवेस शाह ने 23* रनों की पारी खेली। इंडिया चैंपियन की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो बर्थडे बाॅय हरभजन सिंह को 2 और धवल कुलकर्णी व विनय कुमार को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं इसके बाद इंडिया चैंपियन ने इंग्लैंड चैंपियन से मिले 166 रनों के टारगेट को 19 ओवर में 7 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इंडिया चैंपियन के लिए सलामी बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा ने 50 रनों की पारी खेली, तो नमन ओझा ने 25 रन बनाए।

इसके अलावा सुरेश रैना ने 16, गुरकीरत सिंह मान ने 33 और इरफान पठान ने 22 रनों की शानदार पारी खेली। इंग्लैंड चैंपियन की ओर से क्रिस सोफील्ड को 4 और रवि बोपारा को 2 विकेट मिले, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...