Skip to main content

ताजा खबर

WBBL 2024: टूर्नामेंट में Lizelle Lee ने रचा इतिहास, खेली सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 

Lizelle Lee (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया में जारी महिला बिग बैश लीग के जारी रोमांचक सीजन के मैच नंबर 21 में इतिहास रचा गया है। बता दें कि इस मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेलने वाली साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज Lizelle Lee ने इतिहास रच दिया है।

बता दें कि अब वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में हालांकि, हरिकेंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, और टीम ने पहले तीन ओवरों में दो विकेट गंवा दिए थे।

लेकिन Lizelle Lee ने एक छोर संभाल कर रखा, और उन्होंने 75 गेंदों में 150* रनों की नाबाद पारी खेली और क्रीज पर डटी रहीं। साथ ही अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 12 चौके और 12 छक्के लगाए, जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा टूर्नामेंट के इतिहास की एक पारी में लगाई गई सबसे ज्यादा बाउंड्री भी हैं। क्रिकेटर ने गेस हैरिस के 137* रनों के व्यक्तिगत स्कोर को अब पीछे छोड़ दिया है। 32 वर्षीय क्रिकेटर अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

Lizelle Lee has broken Grace Harris’ record for the highest score in WBBL history!

137* 🔥#WBBL10 pic.twitter.com/qN1h4vp07H

— Weber Women’s Big Bash League (@WBBL) November 10, 2024

होबार्ट हरिकेंस बनाम पर्थ स्काॅचर्स मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल विस्तार से बताएं तो होबार्ट हरिकेंस ने मुकाबले में 72 रनों से जीत हासिल की है। पर्थ स्काॅचर्स की महिला टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिकेंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। टीम के लिए Lizelle Lee 150* और हीतर ग्राहम 23* रन बनाकर नाबाद रहीं।

इसके बाद, जब पर्थ स्काॅचर्स होबार्ट हरिकेंस से मिले 204 रनों के मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19.3 ओवर में 131 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई, व मैच में उसे 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए क्लोए एंसवर्थ (41) और बेथ मूनी (30) ही बड़ी पारी खेल पाई। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

আরো ताजा खबर

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...