Skip to main content

ताजा खबर

WBBL 2024: सोफी डिवाइन ने पर्थ स्कॉरचर्स के साथ के अपने अनुबंध को दो सीजन और बढ़ाया

WBBL 2024 सोफी डिवाइन ने पर्थ स्कॉरचर्स के साथ के अपने अनुबंध को दो सीजन और बढ़ाया

Sophie Devine. (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)

न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने पर्थ स्कॉरचर्स के साथ के अपने केंद्रीय अनुबंध को 2 साल और बढ़ा दिया है। महिला बिग बैश लीग के आगामी सीजन में सोफी डिवाइन एक बार फिर से पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से खेलती हुई नजर आएगी।

पर्थ स्कॉचर्स ने पहले विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में सोफी डिवाइन को रिटेन किया था। इस फ्रेंचाइजी की ओर से अनुभवी खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 14 विकेट और 489 रन बनाए थे। पर्थ स्कॉरचर्स टीम की सभी फैंस ने उनके प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की थी।

सोफी डिवाइन ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि मैं पर्थ स्कॉरचर्स में वापसी कर रही हूं। पिछले चार संस्करण में खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ मेरा कनेक्शन काफी स्पेशल रहा है। मैं किसी और टीम की ओर से खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। महिला बिग बैश लीग की ट्रॉफी को ऑपटस स्टेडियम में अपने फैंस के सामने जीतना हमेशा ही काफी स्पेशल रहा है। यह मेरा सबसे यादगार लम्हा रहा है।’

अलाना किंग ने भी अपने अनुबंध को पर्थ टीम के साथ तीन सीजन और बढ़ाया

बता दें, सोफी डिवाइन को महिला क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। वो महिला बिग बैश लीग में 100 विकेट लेने से सिर्फ दो विकेट पीछे हैं। उन्हें इस बात की काफी खुशी है कि अब दो सीजन और वो पर्थ टीम का हिस्सा रहेंगी।

यही नहीं बेहतरीन स्पिनर अलाना किंग ने भी अपने अनुबंध को तीन सीजन और बढ़ा दिया है। अलाना किंग का प्रदर्शन भी पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं ब्रिसबेन हीट की Mikayla Hinkley को भी आगामी संस्करण में पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

पर्थ स्कॉरचर्स का स्क्वॉड अभी तक:

क्लो एन्सवर्थ, स्टेला कैंपबेल, पीपा क्लेरी, मैडी डार्क, सोफी डिवाइन (आईएनटी), मिकायला हिंकले, अलाना किंग, लिली मिल्स, क्लो पिपारो

আরো ताजा खबर

BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन

Virat Kohli & Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट की...

T20 World Cup 2026 से बाहर हर्षित राणा की सफल सर्जरी, रिकवरी को लेकर दिया पॉजिटिव अपडेट

Harshit Rana (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी चोट को लेकर एक सकारात्मक...

रणजी ट्राॅफी 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, एमपी को हराकर की सेमीफाइनल में एंट्री

auqib nabi (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जम्मू-कश्मीर की टीम ने एक नया और यादगार अध्याय जोड़ दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने...

T20 WC 2026: एमए चिदंमबरम स्टेडियम में क्या हैं न्यूजीलैंड के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जाने

MA Chidambaram Stadium (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस समय रोमांचक दौर में है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे...