Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: MS Dhoni ने फिर जीत लिया दिल, चेहरे में बड़ी सी मुस्कान के साथ फ्लाइट में फैंस से मिलाया हाथ

MS Dhoni (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। धोनी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में धोनी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है, वो भी एक फ्लाइट के दौरान जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

एमएस धोनी के जेस्चर ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ प्लेन में चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थाला का शांत स्वभाव था।

वह विनम्रता से अन्य यात्रियों से बातचीत करते हुए नजर आए। धोनी कुछ देर रूके और फिर मुस्कुराते हुए पैसेंजर्स से हाथ भी मिलाया। फैंस धोनी के इस जेस्चर से गदगद हो गए हैं और जमकर उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें MS Dhoni का वीडियो-

“I want people to remember me as a good human being” – Ms Dhoni

My man won everything as both cricketer & human being ❤️ #MSDhoni pic.twitter.com/q5QXZDwLQN

— Harvey Specter 🕴️ (@7theDestroyeRRR) October 17, 2024

IPL 2025: अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन होंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वह लिमिटेड ओवरों में भारत के सबसे सफल कप्तान बने हुए हैं, उन्होंने कप्तान के रूप में 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए नए रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी है। जिसके मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में ही रिटेन कर सकती है। क्योंकि उन्होंने पिछले पांच सालों से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अगर सीएसके धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन करती है तो थाला को 12 करोड़ की जगह 4 करोड़ रुपये मिलेंगे।

আরো ताजा खबर

रिटायर होने से पहले चेपाॅक में आईपीएल 2027 में आखिरी मैच खेलेंगे एमएस धोनी: रिपोर्ट्स 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) एक और आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने...

SM Trends: 19 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के चेपाॅक में आखिरी लीग मैच के बाद टीम ने अपने एक्स अकाउंट पर दिग्गज एमएस धोनी और...

IPL 2026: ‘आपको अगले साल वापस आना होगा’ – रिटायरमेंट की खबरों के बीच सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया

IPL 2026: Suresh Raina reveals chat with MS Dhoni amid retirement rumours (image via IPL/X) सुरेश रैना ने एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर बात...

IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, KKR vs MI: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, मुंबई इंडियंस 20 मई, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स...