Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: Danielle Gibson ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में पकड़ा गजब का कैच, जिसने भी देखा उसने कहा WOW

Danielle Gibson took catch of the season contender in The Hundred. [Pic credits X]Danielle Gibson The Hundred 2024 Video: इंग्लैंड महिला टीम की गेंदबाजी ऑलराउंडर डेनियल गिब्सन ने द हंड्रेड वुमेंस 2024 के एलिमिनेटर मैच में एक अद्भुत कैच पकड़ कर दुनिया को हैरानी में डाल दिया। उन्होंने मैडी विलियर्स का बेहद हैरतअंगेज कैच लपका, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मैडी विलियर्स ने भी हवा में छलांग लगाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा था।

वहीं इस मैच में गिब्सन कैच लेने के बाद ना सिर्फ फिसलीं बल्कि तीन बार पलटीं भी। हालांकि, फिर भी उन्होंने गेंद नहीं छोड़ी और कैच कंप्लीट किया। एलिमिनेटर मुकाबला लंदन स्पिरिट और ओवल इनविंसिबल्स के बीच खेला गया। गिब्सन लंदन स्पिरिट की तरफ से खेल रही हैं। उनकी टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। उनके इस कैच को देखने के बाद फैंस इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट का दावेदार भी बता रहे हैं।

चार्ली डीन ने 92वीं गेंद पर विलियर्स का शिकार किया। विलियर्स ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवा में एक शॉट खेला। इसके बाद, गिब्सन ने तेजी से दौड़ लगाई और गेंद के करीब पहुंचने के बाद एक शानदार डाइव लगाई। शुरू में ऐसा लग रहा था कि कैच शायद छूट जाएगा लेकिन वह गेंद के नीचे पहुंच गईं। गेंद हाथों में आने के बाद गिब्सन कुछ देर तक फिसलती रहीं। वह तीन बार पलटीं मगर लेकिन गेंद को हाथ से नहीं छूटने दिया। कमेंटेटर ने भी गिब्सन के कैच लेने के अंदाज की सराहना की।

इस मुकबले की बात करें तो ओवल इनविंसिबल्स ने एलिमिनेटर में 113/9 का स्कोर बनाया। गिब्सन ने विलियर्स के अलावा लौरा हैरिस (16) को कैच लपका। उन्होंने मुकाबले में दो विकेट भी चटकाए। लंदन स्पिरिट ने 114 रन का टारगेट आसानी से 9 गेंद बाकी रहते चेज कर लिया।

जॉर्जिया रेडमायने ने 47 गेंदों में 6 चौकों के जरिए नाबाद 53 रन की पारी खेली। कप्तान हीथर नाइट 36 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके और एक सिक्स लगाया। लंदन स्पिरिट का फाइनल में वेल्श फायर से आमना-सामना होगा। खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाना है।

Danielle Gibson The Hundred 2024 Video Went Viral

DANI GIBSON! 😳

A contender for catch of #TheHundred? 😲 pic.twitter.com/sV71IqDKR9

— The Hundred (@thehundred) August 17, 2024

আরো ताजा खबर

7 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: आज से 20 टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए लड़ेंगी आज (7 फरवरी) से T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू...

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसीटी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...