Skip to main content

ताजा खबर

WATCH: ‘Mental Health’ को लेकर यशस्वी जायसवाल और अनन्या पांडे के बीच हुई खास बातचीत

WATCH: ‘Mental Health’ को लेकर यशस्वी जायसवाल और अनन्या पांडे के बीच हुई खास बातचीत

Yashasvi Jaiswal & Ananya Pandey (Photo Source: X)

क्रिकेट हो या एक्टिंग दोनों ही फील्ड में दबाव काफी होता है और आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस अनन्या पांडे के बीच मेंटल हेल्थ को लेकर बातचीत हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नेगेटिव चीजों को लेकर ज्यादा नहीं सोचते यशस्वी जायसवाल

अनन्या पांडे ने यशस्वी जायसवाल से मेंटल हेल्थ को लेकर सवाल पूछा और युवा बल्लेबाज ने जवाब देते हुए बताया कि वो किस तरह नेगेटिविटी से डील करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह उन चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते जिन्हें वह कंट्रोल नहीं कर सकते।

अनन्या ने यशस्वी से पूछा, “क्या ऐसा कुछ है जिसे आपने पढ़ा है और जिसने आपको किसी खेल, या प्रैक्टिस सेशन, या ऐसी किसी भी चीज से पहले पूरी तरह से विचलित कर दिया है?”

यशस्वी ने जवाब दिया, “नहीं, मैं मतलब सोचता नहीं हूं”। यह सुनकर अनन्या ने कहा, “काश मैं आप की तरह होती, मुझे भी नहीं सोचना है”। 

यशस्वी ने फिर आगे बात करते हुए कहा, “तो मैं बस ये कोशिश करता हूं कि क्या मेरे कंट्रोल में हैं, मैं क्या कर सकता हूं, मैं अपने ऊपर फोकस कर सकता हूं। अपने दिमाग में काम कर सकता हूं। मेरा सारा फोकस एक ही चीज पे रहता है कि मुझे क्या करना है”। 

यहां देखें वीडियो-

यशस्वी जायसवाल इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने 19 टेस्ट मैचों में 52.88 के औसत से 1798 रन बनाए हैं। वहीं, 23 टी20 मैचों में 36.15 के औसत से 723 रन बनाए हैं। यशस्वी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इस बड़े टूर्नामेंट में बल्लेबाज भारत के लिए वनडे में डेब्यू करते हुए नजर आ सकता है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...