Skip to main content

ताजा खबर

WATCH: जो रूट ने ऐसा खतरनाक शॉट खेल पूरा किया 36वां टेस्ट शतक, वीडियो देख अटक जाएंगी सांसे

Joe Root (Photo Source: X)

इंग्लैंड ने वेलिंग्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड को 323 रनों से मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने 16 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के लिए यह टेस्ट मैच काफी खास रहा, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 36वां शतक ठोका। वेलिंग्टन में शतक पूरा करने के लिए जो रूट ने एक बड़ा ही खतरनाक शॉट खेला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विलियम ओ’रूर्के के खिलाफ जो रूट ने खेला रिवर्स-स्कूप शॉट

इंग्लैंड की दूसरी पारी का 83वां ओवर विलियम ओ’रूर्के ने डाला था। पहली ही गेंद पर जो रूट ने विकेटकीपर के ऊपर से रिवर्स-स्कूप जैसा खतरनाक शॉट खेला और चार रन बटोरकर अपना शतक पूरा किया। दूसरी छोर पर खड़े बेन स्टोक्स ने रूट से पहले ही उनके शतक का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। रूट ने फिर हेलमेट निकाला, और अपने 36वें टेस्ट शतक का जश्न मनाया।

यहां देखें जो रूट के उस शॉट का वीडियो-

JOE ROOT PLAYED ONE OF THE CRAZIEST SHOT EVER TO COMPLETE HUNDRED IN TEST CRICKET…!!!! 🥶

– The Greatest batter ever from England, 36 Test Hundreds, Freak. pic.twitter.com/sx0vrE5fuv

— Johns. (@CricCrazyJohns) December 8, 2024

जो रूट 83वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए और इंग्लैंड ने 427 पर पारी घोषित की थी। जो रूट ने 130 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली।

रूट ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे-

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ जो रूट सबसे कम पारियों में 36 टेस्ट शतक जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोटिंग पहले नंबर पर है।

रिकी पोटिंग (200 पारी)
कुमार संगकारा (210 पारी)
सचिन तेंदुलकर (218 पारी)
जैक्स कैलिस (239 पारी)
जो रूट (275 पारी)
राहुल द्रविड़ (276 पारी)

आपको बता दें, 2021 से यह टेस्ट क्रिकेट में रूट का 19वां शतक है। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज यहां तक नहीं पहुंच पाया है। केन विलियमसन के नाम 9 टेस्ट शतक और हैरी ब्रूक के नाम 8 टेस्ट शतक शामिल है।

আরো ताजा खबर

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘प्रिंस ऑफ कलकत्ता’? आज मना रहे हैं अपना 54वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

Sourav Ganguly Net Worth (image via getty) क्रिकेट पिच से संन्यास लेने के कई साल बाद भी, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बिजनेस की दुनिया में बड़ा...

WTC 2025-27 Points Table: 23 साल बाद वेस्टइंडीज की श्रीलंका पर टेस्ट जीत के बाद कुछ ऐसा है अंकतालिका का हाल

WTC 2025-27 Points Table (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। यह पिछले 23 वर्षों में...