
Yashasvi Jaiswal & Rohit Sharma (Photo Source: X/Getty)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा बॉक्सिंग डे इस वक्त रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए लड़खड़ाती हुई दिखी है। जसप्रीत बुमराह ने एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया को कई झटके दिए हैं। हालांकि अगर बुमराह को फील्डिंग के दौरान अपने साथी खिलाडियों का साथ मिलता तो कंगारुओं की हालत इससे भी खराब हो सकती थी।
दरअसल 99 रन के स्कोर पर ही छह विकेट गिरने के बाद यशस्वी जायसवाल ने एक कैच छोड़ा और भारत को सातवां विकेट नहीं मिल पाया। मार्नस लाबुशेन का एक कैच जैसे ही जायसवाल ने छोड़ा स्लिप में खड़े भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आगबबूला हो गए। उस ड्रॉप कैच को देखने के बाद रोहित शर्मा ने जो रिएक्शन दिया है उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Yashasvi Jaiswal की खराब फील्डिंग को देखकर भड़के Rohit Sharma
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 40वें ओवर में मार्नस लाबुशेन का यशस्वी जायसवाल ने आसान सा कैच छोर दिया। 40वें ओवर में आकाशदीप गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान स्लिप में मार्नस का कैच छोड़ने के बाद यशस्वी पर कप्तान रोहित शर्मा आगबबूला हो गए।
Akashdeep is unfortunate but he has the potential to be a good asset for team India. Yashasvi Jaiswal dropped a crucial catch, these chances should not be missed. #boomboom #INDvAUS #AUSvINDIA #akashdeep #BCCI #catch pic.twitter.com/KFiF4fIPHR
— Parichay by Shankar (@Shanky_Parihar) December 29, 2024
यशस्वी जायसवाल ने चौथे दिन दूसरे सेशन के खेल तक कुल 3 बड़े कैच ड्रॉप कर दिए हैं। यशस्वी ने सबसे पहले उस्मान ख्वाजा का कैच ड्रॉप किया। इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस का भी आसान-सा कैच टपकाया। अगर जायसवाल ये तीनों कैच पकड़ लेते तो तो शायद टीम इंडिया इस वक्त मैच में और भी मजबूत स्थिति में पहुंच सकती थी।
यशस्वी जायसवाल ने मार्नस लाबुशेन का कैच स्लिप में छोड़ा, जिसका फायदा उन्होंने भरपूर उठाया। मार्नस का जब कैच ड्रॉप हुआ तो वह 46 रन पर बैटिंग कर रहे थे। इसके बाद लाबुशेन ने पारी के 43वें ओवर की पहली गेंद पर अपने 50 रन पूरे किए। हालांकि मार्नस को अंत में 70 के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने LBW आउट किया।
‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की
IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा
PBKS vs DC, Top 10 Memes: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

