Skip to main content

ताजा खबर

Virat-Rohit के लिए नेट्स में बना था खास प्लान, दोनों को इस बार करना होगा रन बनाने का काम

Virat-Rohit के लिए नेट्स में बना था खास प्लान, दोनों को इस बार करना होगा रन बनाने का काम

Virat Kohli And Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए Virat Kohli और Rohit Sharma सबसे अहम बल्लेबाज होंगे, ऐसे में दोनों खिलाड़ी के पास इस टूर्नामेंट की आखिरी तैयारी करने का मौका है। वो तैयारी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की जरिए होगी, इसे देखते हुए दोनों बल्लेबाजों को नेट्स में खास तैयारी करवाई जा रही है।

रेड बॉल क्रिकेट में दोनों ने किया था निराश

जी हां, टीम इंडिया इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हार गई थी, दूसरी ओर पूरी सीरीज में Virat Kohli के बल्ले से एक ही शतक निकला था और बाकी के मैचों में फ्लॉप रहे थे। वहीं कप्तान Rohit Sharma का हाल तो और भी बुरा रहा था बल्लेबाजी में, ऐसे में उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच ना खेलने का फैसला लिया था और उसके बाद कयास भी लगाए जा रहे थे कि रोहित टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। साथ ही रोहित ने खुद भी बोला था कि, खराब खेल के कारण उन्होंने बाहर होने का फैसला लिया था और नो संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Virat Kohli-Rohit Sharma को करवाया जा रहा है स्पेशल अभ्यास

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक अभ्यास का वीडियो शेयर किया गया है।
*वीडियो में पहले Virat और Rohit के नेट्स सेशन के लिए बनाया खास गया प्लान।
*उसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने नेट्स में काफी देर तक किया बल्लेबाजी अभ्यास।
*विराट कोहली दिखे शानदार टच में, खेले एक के बाद एक कई धाकड़ शॉट्स।
*वहीं रोहित ने इस दौरान काफी देर तक किया Sweep Shot खेलने का अभ्यास।

Rohit Sharma और Virat Kohli का ये वीडियो आया सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गिल का वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

दोनों रणजी ट्रॉफी में भी फेल रहे थे

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद विराट और रोहित ने रणजी ट्रॉफी का मैच भी खेला था, जहां दोनों खिलाड़ियों ने कई सालों बाद रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था। जहां रोहित मुंबई टीम से रणजी मैच खेलते हुए फ्लॉप हुए थे, तो विराट कोहली दिल्ली टीम से रणजी मैच में अपने बल्ले से कुछ नहीं कर पाए थे। ऐसे में देखना अहम होगा की इन दोनों खिलाड़ियों का इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में प्रदर्शन कैसा रहता है।

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...