Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli Birthday: अचीवमेंट्स के असली किंग हैं कोहली, ODI में तोड़ चुके हैं ‘क्रिकेट के भगवान’ का रिकॉर्ड

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर 2024 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई सफलताएं हासिल की है लेकिन ये बर्थडे शायद उनके करियर का सबसे खराब जन्मदिन होगा, क्योंकि वे इस समय अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल की पारी को छोड़ दें तो वे इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं।

हालांकि, खराब फॉर्म के बावजूद भी किंग कोहली हर कुछ दिनों में कुछ न कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर ही लेते हैं और इसी वजह से उनके नाम पर कई बड़े रिकॉर्ड और उपलब्धियां दर्ज हैं। उनके इस बर्थडे स्पेशल आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे विराट कोहली ने क्या कुछ अपने करियर में अब तक अचीव किया है।

विराट कोहली ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वे वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके हैं, इसी साल वो टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भी बने। इसके अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर जीती है। कप्तान के तौर पर अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता रहे हैं। मौजूदा समय में एक्टिव क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा रन उन्हीं के नाम हैं। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27134 रन बना चुके हैं और 80 शतक जड़ चुके हैं। एक्टिव क्रिकेटर की बात करें तो कोई अन्य खिलाड़ी शतकों के मामले में विराट के आसपास भी नहीं हैं।

2023 में क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने एशिया कप भी जीता था। विराट भले ही इस समय अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हों, लेकिन उनका करियर औसत अभी भी 52.78 का है। वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एकमात्र और दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 50 शतक जड़े हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुकर 49 शतक वनडे क्रिकेट में जड़े थे।

विराट ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी रहे हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच भारत ने उन्हीं की कप्तानी में जीते हैं।

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली ने अपने बर्थडे में हासिल की हैं ये सब उपलब्धियां

✅U19 वर्ल्ड कप
✅टी20 वर्ल्ड कप
✅चैंपियंस ट्रॉफी
✅वनडे वर्ल्ड कप
✅टी20 एशिया कप
✅ODI एशिया कप
✅टी20 वर्ल्ड कप में POTT
✅ODI WC में POTT
✅आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर
✅आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर
✅आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
✅ICC क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड
✅ICC दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...