Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli ने बनाया नन्हें फैन का दिन, खिंचवाई फोटो और दिया ऑटोग्राफ, वायरल हुई वीडियो 

Virat Kohli ने बनाया नन्हें फैन का दिन, खिंचवाई फोटो और दिया ऑटोग्राफ, वायरल हुई वीडियो 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद अभी तक टीम इंडिया खराब मौसम के चलते वेस्टइंडीज के बारबडोस में ही फंसी हुई है। मौसम साफ होने के बाद उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जल्द से जल्द स्वदेश लौटे।

तो वहीं इसी बीच इंटरनेट पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में कोहली बारबडोस के किसी बीच पर नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि कोहली एक नन्हें फैन के साथ फोटो खिंचाने के अलावा उसे ऑटोग्राफ भी देते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें विराट कोहली की इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो

T20 क्रिकेट को विराट कोहली ने कहा अलविदा

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद रन मशीन के नाम से मशहूर दिग्गज बल्लेबाज ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कहने का फैसला किया है। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 7 विकेट से जीत के बाद, अपने टी20 करियर को एक हाई नोट पर विराम देने का फैसला किया है।

कोहली के टी20 करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह इस फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कुल दूसरी खिलाड़ी हैं। किंग कोहली ने अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में 48.69 की औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से कुल 4188 रन बनाए हैं।

हालांकि, कोहली आईपीएल खेलना जारी रखेंगे। साथ ही अब वह टीम इंडिया की ओर से जुलाई के अंत में श्रीलंका खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में कोहली बल्ले से कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...